Breaking News
विक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचारआईपीएल: केकेआर की मथीशा पथिराना ने फिटनेस टेस्ट पास किया, सीएसके मुकाबले से पहले टीम में शामिल होने की संभावना। क्रिकेट समाचार

शादी का दबाव डालने पर बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

Published on: 21-09-2024
छत्तीसगढ़: भारत में शादी के बाद पराई महिलाओं से संबंध बनाए रखना और प्यार में धोखा देना काफी आम होता जा रहा है। लोगों अपने जीवन में शारीरिक यौन इच्छा का बनाए रखने के लिए अपने रिश्तों के अलावा बाहरी महिलाओं से आकर्षित होने हैं। आकर्षण क्यों होता हैं कैसे होता है यह एक तरह का अलग विषय है लेकिन जब हवस की भूख बढ़ जाती है तो वह अपराध को जन्म देती हैं। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आयी है। जहां एक शादीशुदा आदमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी क्योंकि वह शादीशुदा आदमी से संबंध नहीं रखना चाहती थी।
क्या है पूरा मामला
एक 24 साल का लड़का तारक जो पहले से शादीशुदा था और रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास अलग अलग रेस्तरां में अपनी पत्नी के साथ काम करता था। समय मिलने पर वह अपनी पत्नी से मिलने उसके कार्यस्थल पर चला जाता था ऐसा उसकी पत्नी को लगता था कि उसका पति उससे मिलने आता है लेकिन लड़के की नजर किसी और पर ही थी। पत्नी के रेस्तरां में साथ में काम करने वाली महिला का संबंध तारक के साथ था। दोनों काफी समय साथ बिता रहे थे लेकिन तारक महिला से शादी नहीं करना चाहता था वह केवल शारीरिक रिश्ते बानने के लिए महिला से बातें करता था। एक दिन जब महिला ने तारक के साथ रिश्ता खत्म करने की बात कही तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हो गया और गुस्से में तारक ने महिला के गले पर वार कर दिया। महिला की गला कट जाने से मौत हो गयी लेकिन तारक घबरा गया और वह वहां से भागा। उसने पेनिक होकर अपनी कलाइ काट ली और तलाब में कूद गया।
एक्ट्रा मेरिटल अफेयर के चक्कर में चली गयी महिला की जान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद व्यक्ति ने अपनी कलाई काट ली और तेलीबांधा तालाब में कूद गया हालांकि बाद में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) कर्मियों ने उसे बचा लिया। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम करीब चार बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोकेश्वर तारक (25) की पीड़िता के साथ इमारत के बेसमेंट में तीखी बहस हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तारक शादीशुदा है लेकिन मृतक महिला के साथ उसकी मित्रता थी। महिला और तारक की पत्नी एक ही जगह काम करती थीं। उन्होंने बताया कि महिला तारक के साथ संबंध खत्म करना चाहती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हुई। बहस के बाद तारक ने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह तालाब की ओर भागा और अपनी कलाई काटकर कूद गया।
अधिकारियों ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी तालाब के बीच में फव्वारे के आधार पर चढ़ गया था। उसे राज्य आपदा मोचन बल की एक टीम ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।