Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

लखनऊ में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को बताया गया सौर ऊर्जा का महत्व

Published on: 03-12-2023
  • भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए सोलर ऊर्जा ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प : डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

सरोजनीनगर। लखनऊ को सोलर सिटी व सरोजनीनगर को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने के लिए सोलर के प्रयोग को लेकर लोगों के बीच निरंतर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण और उनके सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसी क्रम में कानपुर रोड स्थित द पिकैडिली होटल में ‘सोलर स्टेक होल्डर कंसल्टेंट’ का आयोजन हुआ जिसमें यूपीनेडा का सहयोगी रहा। इस आयोजन में यूपीनेडा के वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रमोटर्स ने सोलर सिटी प्रोजेक्ट पर प्रस्तुतीकरण करते हुए जानकारी प्रदान की। इस दौरान जोडिएक एनर्जी द्वारा गुजरात में रूफटॉप सोलर की सफलता, एमिगो एनर्जी द्वारा ग्राहकों को सोलर द्वारा प्रदान किए जाने वाले आर्थिक व पर्यावरणीय मूल्यों तथा आरएमआई द्वारा लखनऊ सोलर सिटी और उपभोक्ता के लिए सोलर पैनल लगवाने के लक्ष्य को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया।

यूपीनेडा द्वारा सरोजनीनगर सहित लखनऊ के विभिन्न हिस्सों में नुक्कड़ नाटक और सूर्य रथ यात्रा जैसी जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। एमवीवीएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोलर ऊर्जा आधारित कार्यों सहित शहर में बिजली सेवा प्रावधान में सुधार पर की जा रही प्रगति को भी साझा किया। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में सौर ऊर्जा के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ नीति अवधि में विधानसभा क्षेत्र को सौर ऊर्जा से सुसज्जित करने के लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान इस संबंध में कई नीतियां बनीं। सरोजनीनगर का लक्ष्य नीति अवधि-2027 के अंत तक 100 मेगावाट सोलर एनर्जी की तैनाती हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित हुआ, जो कि लखनऊ के सोलर सिटी बनने के लक्ष्य का पांचवां हिस्सा है। सरोजनीनगर में सोलराइज करने के प्रयासों की निगरानी के लिए सौर टास्क फोर्स नियुक्त करने की योजना बनीं।

इस टास्क फोर्स में एमवीवीएनएल, यूपीएनईडीए के सदस्य और सरोजनीनगर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रत्येक खंड कार्यालय में हेल्ड डेस्क की स्थापना की जाएगी। डिस्कॉम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में सोलर एनर्जी से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। भवन उपनियम का कार्यान्वयन जो 50 वर्ग मीटर से अधिक छत वाली किसी भी इमारत के लिए छत पर सोलर एनर्जी को अनिवार्य किया जाएगा।

सोलर स्टेक होल्डर कंसल्टेंट’ कार्यक्रम में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता, एमवीवीएनएल रजत जुनेजा एवं पूर्व सांसद रीना चौधरी ने की। इस दौरान एमवीवीएनएल के जूनियर इंजीनियर और कार्यकारी इंजीनियरों के साथ-साथ सरोजनीनगर के संजय सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता सहित वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे।

क्षेत्र में सोलर-विद्युत जनचेतना अभियान के अंतर्गत नुक्कड़-नाटक का आशियाना चौराहे पर आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने की प्रक्रिया एवं इसके फायदे, सब्सिडी और बचत के बारे में बताया गया तथा पारंपरिक संसाधनों से होने वाले दुष्प्रभावों, ऊर्जा संरक्षण व सोलर एनर्जी के लाभ के प्रति जागरूक किया गया।

क्षेत्र की जनता को सोलर पैनल लगवाने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े इसके लिए विधायक द्वारा इस तरह के अभिनंदनीय आयोजन हेतु क्षेत्रीय जनता ने तारीफ की। इस दौरान व्यापारी नेता अनिल वरमानी व पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।