Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह: की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

Published on: 17-12-2024

-भारत की जीडीपी में महिलाओं की भागीदारी 22% इसे 45% के वैश्विक स्तर तक लाने के लिए उठाने होंगे ठोस कदम – डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह चारबाग स्थित, बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल (केकेवी) गर्ल्स इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान डॉ. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत की। उपस्थिति छात्राओं, विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने बेटियों के विद्यालयों में जाना उन्हें प्रेरित, प्रोत्साहित करने और युवाओं का मार्गदर्शन करने की अपनी प्राथमिकता बताई।

सरोजनीनगर विधायक ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि, वैश्विक स्तर पर GDP में मातृशक्ति का योगदान 45% है, जबकि भारत की GDP में मातृशक्ति का योगदान अभी केवल 22% ही है। विधायक ने आगे जोड़ा यह आंकड़ा प्रमाण है कि, हमें अपनी बेटियों को प्रेरित, प्रोत्साहित और अधिक अवसर प्रदान किए जाने की आवश्यकता है।

भारत में लड़कियों की प्रगति के आंकड़े गिनाते हुए डॉ. सिंह ने आगे कहा, “आज, भारत की बेटियां समर्पण, सामर्थ्य, दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम के बल पर प्रगति के नए शिखर छूने को आगे बढ़ रही हैं।यूपीएससी-2022 परीक्षा परिणाम में टॉप 10 में 6 बेटियाँ थीं, वहीं यूपीपीएससी 2022 में भी टॉप 10 में 8 बेटियाँ थीं, पीसीएस (जे)-2022 में टॉप 20 चयनित अभ्यार्थियों में से 15 बेटियों का होना, प्रमाण हैं कि बेटियाँ हर क्षेत्र में अपने भविष्य को स्वर्णिम बना रही हैं।

साथ ही सरोजनीनगर विधायक ने कॉलेज में सुविधाओं के प्रसार के लिए अनेक घोषणाएं भी कीं। डॉ. सिंह ने सीएसआर फंड के माध्यम से विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख की बड़ी राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। डिजिटल शिक्षा को भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए डॉ. सिंह ने 5 कंप्यूटर प्रदान कर विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी और डिजिटल एम्पावरमेंट सेंटर की स्थापना का आश्वासन दिया।

डिजिटल एम्पावरमेंट केन्द्रों की स्थापना सरोजनी नगर विधायक का माइलस्टोन प्रोजेक्ट है। इन केन्द्रों पर युवाओं को फ्री डिजिटल लाइब्रेरी, कैरियर काउंसलिंग, डिजिटल कोर्सेज का प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। लड़कियों के लिए बैंकिंग, वित्त और अकाउंटेंसी को सबसे लोकप्रिय क्षेत्र बताते हुए कॉलेज प्रबंधन की मांग पर सरोजनीनगर विधायक ने सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत कॉमर्स कोर्स की मान्यता दिलाए जाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कॉलेज को वर्ष 1957 से निरंतर लखनऊ में शिक्षा की ज्योति जला रहे ‘बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, के रूप में उल्लेखित करते हुए वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुभारंभ को अपने लिए विशेष सम्मान बताया।

डॉ. सिंह ने बेटियों के मार्गदर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए कॉलेज के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मिश्रा, प्रबंधिका डॉ. सौम्या शुक्ला, प्राचार्या कीर्ति वर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।