Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

सशक्त ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर महत्वपूर्ण कदम: पीएचसी आसनबनी में शुरू की गई प्रसव सेवा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

Follow

Published on: 05-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पोटका प्रखंड अंतर्गत पीएचसी, आसनबनी में प्रसव सेवाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है । पीएचसी, आसनबनी में पहली बार सुरक्षित प्रसव कराते हुए एक बालिका शिशु का जन्म हुआ, जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।

उपायुक्त ने इस मौके पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर गांव, हर महिला को अपने नजदीक में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले। प्रसव जैसी महत्त्वपूर्ण सेवा ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध कराना काफी महत्वपूर्ण था, इसे और प्रभावी बनाने की दिशा में भी पहल किए जाएंगे। प्रशासन का यह सतत प्रयास है कि हर मां को सुरक्षित प्रसव, हर नवजात को सुरक्षित जीवन मिले।

सिविल सर्जन डॉ. सिविल सर्जन ने कहा कि आसनबनी पीएचसी अब सुरक्षित प्रसव के लिए तैयार है। प्रशिक्षित स्टाफ, आवश्यक दवाएं एवं उपकरण उपलब्ध हैं। इससे आस-पास के गांवों की महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।