Breaking News
‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार‘बांग्लादेश ने ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर दिया’: बीसीबी के पूर्व सचिव ने टी20 विश्व कप से हटने की आलोचना की | क्रिकेट समाचारभारत ने ईरान की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। भारत समाचार

रायबरेली: सेवा पखवाड़ा में डॉक्टरों की लापरवाही, मरीजों को करना पड़ा इंतजार

Published on: 23-09-2025
  • सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे ड्यूटी स्थल पर
  • अधीक्षक की मिलीभगत से बिना अस्पताल आए ही उठाया जा रहा वेतन, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल
  • प्राइवेट प्रैक्टिस में व्यस्त सरकारी डॉक्टर, ड्यूटी से लगातार गायब रहने की शिकायतें आम
  • ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, डॉक्टरों की मनमानी रोकने और सख्त कार्रवाई की मांग उठी

रायबरेली। सशक्त नारी, समृद्ध परिवार कार्यक्रम के तहत चल रहे सेवा पखवाड़ा में डॉक्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। कई ड्यूटी स्थलों पर डॉक्टर समय से नहीं पहुंचे। कहीं डॉक्टर आए भी तो खानापूर्ति करके तुरंत लौट गए। इससे महिला मरीज और किशोरियां मायूस होकर लौट गईं।

सोमवार को सेहरामऊ केंद्र पर डॉ. निधी गौतम नहीं पहुंचीं। महिलाएं उनका घंटों इंतजार करती रहीं और आखिरकार निराश होकर घर लौट गईं। दुलारेपुर केंद्र पर डॉ. अर्चिता वर्मा थोड़ी देर रुककर खानापूर्ति कर चली गईं। डॉ. सदफ असगर और डॉ. अर्चिता वर्मा लखनऊ से एक ही कार से आईं और ड्यूटी को महत्व देने के बजाय समय देखकर लौट गईं। एकौनी पीएचसी में भी मरीज डॉ. सदफ असगर का इंतजार करते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खीरों सीएचसी व उससे जुड़े पीएचसी–एकौनी, देवगांव, दृगपालगंज, सेमरी और राजकीय महिला चिकित्सालय पाहो में अधिकांश डॉक्टरों की ड्यूटी से गायब रहने की शिकायतें लगातार होती हैं। इसके बावजूद डॉक्टरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों का आरोप है कि अधीक्षक की मिलीभगत से डॉक्टर बिना अस्पताल आए ही वेतन ले रहे हैं।

ड्यूटी से बचने के नए तरीके

ग्रामीणों ने बताया कि कई डॉक्टर बिना ड्यूटी स्थल पर पहुंचे पुराने स्वास्थ्य मेले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते हैं और खानापूर्ति कर लेते हैं। सेवा पखवाड़ा में भी यही रवैया देखने को मिला।

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

डॉ. निधी गौतम और डॉ. इति चौधरी पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे ड्यूटी से अक्सर गायब रहती हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस करती हैं। वहीं आरबीएसके के संविदा डॉक्टर फारूकी हफ्ते में केवल दो दिन ही आते हैं। उन पर आरोप है कि ड्यूटी समय में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।

सेवा पखवाड़ा हो रहा बेअसर

ग्रामीणों का कहना है कि सेवा पखवाड़ा का मकसद महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देना है, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही और मनमानी से यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता बनकर रह गया है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।