Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह

Published on: 15-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर सोनभद्र में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनेक रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुए। विद्यालय में प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों की आए हुए अतिथियों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक एस के मिश्र एनसीएल में अवर अभियंता बी के तिवारी,विद्यापीठ में प्रोफेसर श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य महिपाल वर्मा एवं क्षेत्र के व्यवसायी सुरेन्द्र सोनी तथा विद्यालय के प्रबंधक सुजीत कुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के पश्चात आरंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए एस के मिश्रा ने प्राचीन शिक्षण पद्धतियों से जोड़ते हुए भैया बहनों को आधुनिक शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुजीत कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद किया।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का परिचय कराते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ल ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में विद्यालय के आचार्य वेद प्रकाश कुशवाहा, उमापति की भूमिका उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन शैलेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भैया बहन एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।