Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

JAMSHEDPUR : पिछले एक माह में 49764 राशन कार्डधारियों का नाम डिलिट किया गया, तीन माह में 2476 लोगों ने सरेंडर किया राशन कार्ड

Follow

Published on: 31-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं नाम हटाने का कार्य लगातार जारी है। इस अभियान के तहत अगस्त माह में 49764 राशन कार्डधारियों का नाम डिलिट किया गया । ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के संदिग्ध आधार प्रविष्टियों में 15,615 नाम हटाए गए, वहीं RCMS (18 वर्ष से कम आयु एवं 100 वर्ष से ज्यादा आयु के एकल सदस्य कार्डधारी) के 1,022 नाम हटाए गए हैं।

छह महीना या इससे ज्यादा समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले मौन राशन कार्डधारियों जिनका नाम डिलिट किया गया उनकी संख्या 31,855 है, जबकि 1,023 डुप्लिकेट लाभुकों का भी नाम हटाया गया।

बता दें कि पिछले तीन माह में 2,476 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर करने का आवेदन दिया, जिनमें 2,148 नाम हटाए जा चुके हैं। अगस्त माह में 249 का नाम राशन कार्ड से हटाया गया।

उपायुक्त ने कहा कि अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं सत्यापन वास्तविक लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि अपात्र राशन कार्डधारी शीघ्र अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें। यदि किसी ने गलती से राशन कार्ड बनाए रखा है तो स्वयं पहल कर सरेंडर करें। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जांच के क्रम में अपात्र राशन कार्डधारियों के पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।