Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

JAMSHEDPUR : एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद जमशेदपुर, उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Follow

Published on: 30-08-2025

एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद जमशेदपुर, उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

समापन समारोह में अपर उपायुक्त ने विजेता खिलाड़ियों/ टीमों के बीच पुरस्कार वितरण कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी

जमशेदपुर (झारखंड)। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन जमशेदपुर स्थित टीन प्लेट स्टेडियम में किया गया।

जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युतवरण महतो मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान शामिल हुए। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव इस अवसर मौजूद रहे।

कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न प्रखंडों से 335 खिलाड़ियों (बालक-बालिका वर्ग) ने भाग लिया । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने गुलेल बाजी की स्पर्धा में गुलेल से निशाने लगाकर स्वदेशी जनजातीय खेलों का विधिवत शुभारंभ किया । वहीं दूसरी ओर हैंडबॉल के खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया और मैच का उद्घाटन किया ।

सांसद, जमशेदपुर ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनजातीय खेलों को आज की पीढ़ी भूलते जा रही है जिसे न केवल बचाना बल्कि इन खेलों के विशेष आयोजन कर पुनर्जीवित करना है।

हमें अपनी पुरानी संस्कृति और पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना दिया और बेहतर आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई दिया। इस आयोजन में स्वदेशी जनजातीय खेल के अंतर्गत गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़, हैंडबॉल प्रतियोगिता का विशेष रूप से आयोजन हुआ जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने विजेता का पुरस्कार अर्जित किया । सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया नेक्स्ट लेवल अकादमी की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

बालिका वर्ग में आर डी भट्टा की टीम ने विजेता और जमशेदपुर इलेवन की टीम ने उपविजेता का खिताब अर्जित किया, तीसरे स्थान पर सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की टीम रही। वहीं जनजातीय खेलों के अंतर्गत गुलेल प्रतियोगिता बालक वर्ग में
प्रथम – समीर हो
द्वितीय – कृष्णा डिग्गी
तृतीय – विनीत कुदादा

मटका दौड़ की प्रतियोगिता के बालक वर्ग में
प्रथम – अंकुश कुमार
द्वितीय – अंकित कुमार साहू

बालिका वर्ग में
प्रथम- आशा मनी हसदा
द्वितीय- सुमन कुमारी
तृतीय- लक्ष्मी रानी मुंडा

भारा दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में
प्रथम – दिनेश सिंह
द्वितीय – समीर हो

और बालिका वर्ग में
प्रथम – सुमन कुमारी
द्वितीय – नूर सबा
तृतीय – अंशु कुमारी

इसके अलावा विशेष रूप से आयोजित गेंडी दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनीत कुदादा और प्रदीप बोदरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने विजय खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

खेल के सफल आयोजन में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रशिक्षिका सुप्रभा पांडा, खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा, जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की तथा मनीष जोंको, अजय कुमार, रत्नेश कुमार, खुर्शीद अहमद, पूनम कुमारी, डब्लू रहमान, कृष्ण सिक्का, राजकुमार सिंह, गोपाल राव का विशेष योगदान रहा।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।