Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

JAMSHEDPUR : डीडीसी ने मुसाबनी में योजनाओं का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 12-08-2025

जन कल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर, पंचायत प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील

जमशेदपुर (झारखंड)। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने मुसाबनी प्रखंड के माटिगोड़ा एवं फॉरेस्ट ब्लॉक ग्राम पंचायत का क्षेत्र भ्रमण कर पीएम जनमन (PM-JANMAN) अंतर्गत सबर टोला में आवास योजना निर्माण कार्य प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया तथा अपूर्ण कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्थल निरीक्षण उपरांत, उप विकास आयुक्त ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं अबुआ आवास योजना तथा PM-JANMAN सबर आवास की प्रगति की समीक्षा में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान होने के बावजूद 60 दिन या उससे अधिक समय से लंबित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास के जियो-टैगिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों ने पहली किस्त की राशि प्राप्त करने के बाद भी प्लिंथ स्तर तक का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है, उनके घरों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता और ग्राम रोजगार सेवकों को लंबित आवासों का टैगिंग कर निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए एक सप्ताह की समयसीमा निर्धारित की गई है।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाएं नागरिकों के हित में पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ लागू की जाती हैं, संबंधित सभी पदाधिकारी-कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभाते हुए योजनाओं को पूर्ण कराएं। उन्होंने मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों से भी सहयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, जिला समन्वयक (आवास), जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।