Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

JAMSHEDPUR : उपायुक्त एवं एसएसपी ने स्वतंत्रता दिवस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 13-08-2025

जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय द्वारा किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत परेड में शामिल टुकड़ियों और अन्य तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई । मौके पर रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

अंतिम परेड पूर्वाभ्यास में जैप -6, जिला पुलिस बल (महिला/ पुरूष), होमगार्ड, एनसीसी (ब्वॉयज एवं गर्ल्स), स्काउट एवं गाइड्स (ब्वॉयज एवं गर्ल्स). होमगार्ड तथा सेंट मैरी स्कूल बैंड की टुकड़ियों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और बलिदान की भावना का प्रतीक है, और इसे जिले में पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्णतः सुनिश्चित करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए।

उन्होने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, मंच संचालन और तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि मुख्य दिवस पर सभी गतिविधियां समय पर और व्यवस्थित रूप से संपन्न हों।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।