Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Follow

Published on: 22-08-2025

प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पेंशन, आवास योजना, जर्जर सड़कों के मरम्मतीकरण, रोजगार, राशन कार्ड, भूमि विवाद, फीस माफी, विद्यालय में नामांकन सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी शिकायतों/ सुझावों/मांगो को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्राथमिकता हो।

उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंशन, आवास एवं राशन कार्ड एवं अन्य बुनियादी समस्याओं से संबंधित मामलों का निष्पादन एक निश्चित समयसीमा में किया जाए । सड़क मरम्मतीकरण और अन्य आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों पर कार्ययोजना बनाते हुए प्रस्ताव बढ़ाएं। भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ विधिसम्मत ढंग से सुलझाया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवेदक को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े और समाधान की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी हो। उपायुक्त ने यह भी दोहराया कि नागरिकों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन का ट्रैकिंग की जाए ताकि निगरानी एवं अनुश्रवण प्रभावी ढंग से हो सके।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।