Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत में वेजिटेबल फार्मिंग कलस्टर का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 01-09-2025

किसानों के साथ संवाद में एफपीओ गठन, तकनीकी सहयोग एवं प्रसंस्करण इकाई के सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत गोहला पंचायत के देवली गांव में संचालित वेजिटेबल फार्मिंग कलस्टर का निरीक्षण किया। यह फार्मिंग कलस्टर जेएसएलपीएस के सहयोग से संचालित है, जिसके माध्यम से स्थानीय किसान सब्ज़ी उत्पादन, दलहन खेती तथा पशुपालन को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि सब्जी उत्पादन के साथ-साथ वे दाल (अरहर एवं मूंग) की खेती भी कर रहे हैं, किंतु प्रसंस्करण की सुविधा नहीं होने से बाजार में उचित लाभ नहीं मिल पाता।

किसानों ने दाल प्रसंस्करण हेतु मशीन एवं उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से यथोचित पहल की जाएगी, ताकि स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा सके और किसानों को बेहतर आमदनी मिल सके।

उपायुक्त ने किसानों को सुझाव दिया कि वे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन करें, ताकि सरकारी योजनाओं से मिलने वाले सहयोग, अनुदान एवं प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं संगठित रूप में उन्हें उपलब्ध हो सकें। उन्होंने तकनीकी सहयोग, उन्नत बीज, जैविक खेती तथा विपणन की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे खेती में आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाया जा सके। साथ ही सब्जी एवं दाल उत्पादन के विपणन हेतु संगठित चैनल से जोड़ने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी श्री सुदीप्त राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुसाबनी सुश्री अदिति गुप्ता, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री सुजीत बारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।