Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

​JAMSHEDPUR : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 26-08-2025

सुरक्षा व्यवस्था एवं ईवीएम रखरखाव की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

जमशेदपुर (झारखंड)। कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOPs) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता व असावधानी नहीं बरती जाए, सीसीटीवी कैमरों की 24×7 कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग का समयबद्ध बैकअप संधारण तथा उसकी नियमित जांच अनिवार्य है। वेयरहाउस में दैनिक निरीक्षण रजिस्टर एवं लॉगबुक संधारण की प्रक्रिया पारदर्शी और अद्यतन रूप में हो। किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट, रिपोर्टिंग प्रक्रिया की समयबद्ध समीक्षा तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।