Breaking News
विक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचारआईपीएल: केकेआर की मथीशा पथिराना ने फिटनेस टेस्ट पास किया, सीएसके मुकाबले से पहले टीम में शामिल होने की संभावना। क्रिकेट समाचार

JAMSHEDPUR : राज्यपाल से मिले भाजपा महिला मोर्चा, झारखण्ड प्रदेश का एक शिष्टमंडल, सौंपा ज्ञापन

Follow

Published on: 03-09-2025

रांची (झारखंड)। माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से आज भाजपा महिला मोर्चा, झारखण्ड प्रदेश का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की तथा राज्यपाल महोदय को एक ज्ञापन समर्पित किया, जिसमें 01 सितम्बर 2025 को राँची में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की शांतिपूर्ण रैली पर पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में उल्लेख किया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि यह रैली माननीय प्रधानमंत्री जी एवं उनकी माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से निकाली गई थी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं जब लोकतांत्रिक ढंग से कांग्रेस भवन, राँची का घेराव करने जा रही थीं, तभी पुलिस प्रशासन द्वारा बल प्रयोग किया गया।

ज्ञापन में पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिला कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की एवं लाठीचार्ज की बात कही गई है, जिससे अनेक महिला कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं।

शिष्टमंडल ने राज्यपाल महोदय से इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।