Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

JAMSHEDPUR : अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस, डालसा की ओर से ओल्ड एज होम एवं आश्रय गृह बाराद्वारी में जागरूकता सह मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

Follow

Published on: 21-08-2025

अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर डालसा की ओर से ओल्ड एज होम एवं आश्रय गृह बाराद्वारी में जागरूकता सह मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA ) की ओर से ओल्ड एज होम आशीर्वाद भवन बाराद्वारी में विधिक जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।

उपस्थित बुजुर्गों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा व उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। उन्होंने ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने की बात कही। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सक के भी नियमित भ्रमण का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी बुजुर्गों से एक एक करके भेंट की तथा हाल चल जाना और उन्हें बताया कि वे अकेले नहीं हैं। डीएलएसए जमशेदपुर हमेशा उनके साथ है। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने किया।

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कैंप के लिए चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र भेजा। जिसके बाद दोनों जगहों पर मेडिकल टीम मौजूद रही। उन्होंने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि डालसा की ओर से नियमित चिकित्सा कैंप लगाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

दूसरी ओर इसी तरह का चिकित्सा कैंप बाराद्वारी स्थित आश्रय गृह में भी आयोजित किया गया। उक्त कैंप में वहां रहने वाले महिला एवं पुरुष के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सहायक संजय कुमार, सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी प्रकाश मिश्रा, सुनील पांडे, आशीष प्रजापति, संजीत दास, जोबा रानी बासके, सुनीता झा, सुनीता कुमारी, एस राम्या, ज्योत्सना गोप, प्रकाश शांडिल्य, रमन समेत अन्य मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।