Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

JAMSHEDPUR : राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार संबंधी समीक्षा बैठक, भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन के दिए निर्देश

Follow

Published on: 20-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, ऑनलाइन लगान, आर.सी.एम.एस एंट्री, परिशोधन, भूमि विवाद समाधान दिवस, सीओ मुलाकात कार्यक्रम एवं अन्य अहम बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, एलआरडीसी घाटशिला, सभी सीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

उपायुक्त द्वारा थानावार लगने वाले साप्ताहिक ‘भूमि विवाद समाधान दिवस’ और प्रतिदिन हो रहे अंचल कार्यालयों में जनसुनवाई के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा भूमि विवादों के प्रभावी समाधान का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि जनवरी माह से अबतक म्यूटेशन के कुल 9300 आवेदनों में से 4456 का निष्पादन (47.91%) किया गया है, जबकि 1686 मामले लंबित (18.13%) हैं। इस अवधि में 3158 मामलों को निरस्त (33.96%) किया गया। सबसे अधिक मामलों का निष्पादन मुसाबनी (71.82%), पोटका (70.07%), एवं गुड़ाबांदा अंचल (70.00%) में दर्ज किया गया है। वहीं गोलमुरी (34.27%), डुमरिया (35.90%) एवं मानगो (30.70%) अंचल में अपेक्षाकृत कम प्रतिशत में निष्पादन हुआ है।

उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बिना आपत्ति वाले मामलों में देरी न करते हुए निर्धारित समयसीमा में म्यूटेशन अनिवार्य रूप से हो। आवेदन को अस्वीकृत (रिजेक्ट) किया जा रहा है तो कारणों का स्पष्ट उल्लेख हो।

सुओ-मोटो म्यूटेशन के अंतर्गत प्राप्त 5751 आवेदनों में से 2794 मामलों का निष्पादन, जबकि 1905 आवेदनों को रिजेक्ट किया गया । वहीं भूमि स्वामित्व से संबंधित परिशोधन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त 9835 आवेदनों में से 5562 मामलों का निष्पादन किया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवेदकों को सही दस्तावेजीकरण हेतु गाइड किया जाए, स्पष्ट चेकलिस्ट साझा की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े ।

बैठक में राजस्व वाद प्रबंधन प्रणाली, भूमि सीमांकन, ऑनलाइन लगान, विभिन्न विभागों द्वारा भूमि अधियाचना से संबंधित प्राप्त आवेदन, भूमि विवाद समाधान दिवस में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई. राजस्व वाद प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लंबित वादों की नियमित रूप से निगरानी की जाए और संबंधित पदाधिकारियों द्वारा पोर्टल पर अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए।

साथ ही, भूमि सीमांकन कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चिन्हित लंबित सीमांकन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए ताकि भूमि विवादों का निपटारा हो।

ऑनलाइन लगान भुगतान की प्रगति पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक भू-स्वामियों को डिजिटल भुगतान हेतु प्रोत्साहित करें और ऑनलाइन लगान प्रणाली पारदर्शी रूप में लागू किया जाए। उन्होने त्रुटियों के कारण लगान नहीं कटने के मामले पर अंचल अधिकारियों को निदेशित किया कि त्रुटियों का निराकरण अंचल स्तर पर करते हुए शत प्रतिशत लोगों का लगान रसीद कटना सुनिश्चित करें ।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा भूमि अधियाचना से संबंधित जो आवेदन प्राप्त हुए है, उनकी समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावों की विधिसम्मत जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण से जुड़े भूमि अधियाचना के मामले में प्राथमिकता के आधार पर भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।