झारखंड आगमन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रांची में आगमन, मुख्यमंत्री ने सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत

रांची (झारखंड)। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड आगमन पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें विदाई दी।