Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

कालीचरण पीजी कालेज में मनाई गयी स्व० लाल जी टंडन की जयंती

Follow

Published on: 12-04-2025

रियाज अहमद

लखनऊ। लखनऊ के विकास पुरुष कहे जाने वाले लखनऊ के पूर्व सांसद पूर्व मंत्री व कालीचरण विद्यालय एवं इण्डाउमेंट ट्रस्ट के तीन दशकों से अधिक समय तक सदस्य रहे व कालीचरण पीजी कालेज लखनऊ के प्रमुख शिल्पी स्व० लाल जी टंडन की 90 वीं जन्मजयंती पूरे धूमधाम से मनाई गई जिसका शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में स्व० लाल जी टंडन के सुपुत्र द्वय सुबोध टंडन एवं अमित टंडन उपस्थित रहे। तथा स्थानीय पार्षद अनुराग मिश्रा महाविद्यालय के प्रबंधक इं वीके मिश्र, सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राध्यापकों, आदि ने प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व० लाल जी टंडन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

अपने विचार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक इं वीके मिश्र ने स्व० टंडन द्वारा महाविद्यालय के ढाँचागत विकास मे किए गए स्तुत्य योगदान का विस्तार से उल्लेख किया। प्रो मनोज कुमार पाण्डेय ने स्व० टंडन के लिए समर्पित अपनी कविता “चौक में जीवन कालीचरण मे मन” का सस्वर पाठ कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।

स्थानीय पार्षद अनुराग मिश्रा ने परिवर्तन चौक के अतिक्रमण से लेकर चौक क्षेत्र के अतिक्रमण को हटवाने में कठोर निर्णय का रेखांकन किया तो महाविद्यालय के प्राध्यापकों प्रो वीएन मिश्रा, प्रो अर्चना मिश्रा तथा प्रो मीना कुमारी , प्रो कल्याणी द्विवेदी, डॉ अरुण यादव, डॉ मनीषा सिंह तथा डॉ विनोद मिश्रा ने स्व० लाल जी टंडन के महाविद्यालय के प्रति अनन्य लगाव का उल्लेख किया।

अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० चन्द्र मोहन उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्व० लाल जी टंडन के कृतित्व से प्रेरणा लेने की बात कही।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।