Breaking News
From oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉक

लद्दाख के एलजी ने भारतीय वायुसेना और उत्तराखंड युद्ध स्मारक की संयुक्त रैली का किया फ्लैग ऑफ

Follow

Published on: 10-10-2024

लद्दाख के वायु सेना के प्रमुख एयर कॉमोडोर डीएस हड्डा, लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के प्रमुख ताशी ज्ञानसेन, पूर्व सांसद जामियांग नामग्याल तथा उत्तराखंड युद्ध स्मारक के प्रमुख तरुण विजय उपस्थित थे।

भारतीय वायुसेना तथा उत्तराखंड युद्ध स्मारक की संयुक्त भारतीय रैली 7 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर सियाचीन के सैन्य हवाई से अरुणाचल प्रदेश के बौद्ध नगर तवांग तक की यात्रा पर जा रही है। उसका लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने बहुत भव्य समारोह में फ्लैग ऑफ किया। इस समारोह में लद्दाख यूनिवर्सिटी के छात्र, एनसीसी के छात्र, भारतीय थल सेना के बहुत बड़ी संख्या में जवान अपने बंधु भाव को प्रकट करने के लिए वायु सेना दिवस की इस रैली पर उपस्थित हुए थे। इस अवसर पर लद्दाख के वायु सेना के प्रमुख एयर कॉमोडोर डीएस हड्डा, लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के प्रमुख ताशी ज्ञानसेन, पूर्व सांसद जामियांग नामग्याल तथा उत्तराखंड युद्ध स्मारक के प्रमुख तरुण विजय उपस्थित थे।

लद्दाख संघ शासित प्रदेश के युवा एवं खेल सचिव विक्रम सिंह मलिक ने समस्त उपस्थित लोगों का स्वागत किया। तरुण विजय ने उपराज्यपाल बीडी मिश्री का वायु सेना रैली में जा रहे सभी वायु वीरों का परिचय करवाया तथा उनके साथ उनके साथ विशेष रूप से उपस्थित थल सेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अश्विनी पवार और मेजर स्वाति का परिचय कराया। रैली के कमांडर विंग कमांडर विजय प्रकाश भट्ट उनके साथ में उपस्थित रहे। उपराज्यपाल बीडी मिश्रा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये रैली समस्त देश में सशस्त्र सेनाओं के प्रति एक आकर्षण और उनके प्रति सम्मान का भाव पैदा करेगी। वायुसेना की सही जानकारी समाज तक पहुंचाएगी। युवाओं में वायुवीर बनने का एक उत्साह पैदा करेगी।

ये रैली लेह से चलकर कारगिल, श्रीनगर होते हुए 14 अक्टूबर की दोपहर देरहादून पहुंचेगी जहां उत्तराखंड विज्ञान एवं तकनीकी परिषद के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंथ ने उनका स्वागत आयोजित किया है।

 

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।