Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024: मतदाता जागरूकता हेतु फ्रेंडली मैच का किया गया आयोजन

Published on: 15-04-2024
  • ज़िला प्रशासन एकादश की टीम और एकत्व एकादश के बीच एक फ्रेंडली मैच का आयोजन

शकील अहमद

लखनऊ। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिनांक 14/04/2024 को ज़िला प्रशासन एकादश की टीम और एकत्व एकादश के बीच एक फ्रेंडली मैच का आयोजन के डी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया।

ज़िला प्रशासन 11 टीम में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार व पंकज श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती राकेश, अपर नगर मैजिस्ट्रेट सचिन वर्मा, उप जिलाधिकारी मलिहाबाद सौरभ सिंह, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सदर व सरोजनीनगर रहे। टीम एकत्व 11 सौरभ, आमिस, आयुष, अपूर्व, विमल, आदित्य, आशुतोष, दीपक, अमन, रोहन व शैलेश रहे। मैच का आयोजन ज़िलाधिकारी की तरफ़ से किया गया, एकत्व 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

ज़िला प्रशासन 11 ने निर्धारित 12 ओवर में 124-3 रन बनाकर अपोजिट टीम को 125 रन का लक्ष्य दिया। जिला प्रशासन की तरफ से अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती ने सर्वाधिक 25 बॉल में 40 रन, ज़िलाधिकारी ने 22 बॉल में 25 रन बनाये, इसके साथ ही जिला प्रशासन 11 की सटीक गेदबाजी के सामने एकत्व 11 की टीम ने 12 ओवर में केवल 48-5 रन बनाये और इस प्रकार ज़िला प्रशासन की टीम 77 रनो से विजय हुई। जिला प्रशासन 11 को तरफ से सचिन वर्मा द्वारा 2ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट, नायब तहसीलदार सदर द्वारा 2 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट और तहसीलदार सदर द्वारा 1ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट लिया।

इस अवसर पर ज़िलाधिकारी ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में लखनऊ में 35 लाख लोगो में से लगभग 15 लाख लोगो ने वोट नहीं दिया था जिसको युवा साथी के सहयोग से इस बार 70 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन में वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाकर सोशल इंफ्ल्युएंसर्स अपने अपने प्लेटफार्म से लोगो को जागरूक करने का काम करेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार बीकेटी सहित के डी सिंह बाबू स्टेडियम के छेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेट्ठी की देख रेख में इस मैच का आयोजन किया गया जिसमें सहयोगी के रूप में क्रिकेट कोच आसिफ़ रजा ख़ान भी मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।