Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे हाईवे निर्माण कार्य हुआ धीमा

Published on: 17-11-2023
  • मानकों को ताख पर रखकर किया जा रहा है हाइवे निर्माण, दुर्घटनाओं को दिया जा रहा दावत
  • पीएनसी कंपनी की लापरवाही से हाईवे निर्माण के दौरान आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं व लग रहा भीषण ट्रैफिक जाम

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ जहां चारों तरफ हाइवे निर्माण किया जा रहा वही पीएनसी द्वारा लखनऊ कानपुर एलिवेटेड हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। हाईवे निर्माण के दौरान हो रहा है खिलवाड़, कही भी सरिया, कंकड़ और मिट्टी फैला देते है। आय दिन पीएनसी द्वारा निर्माण के दौरान सड़कों में गड्ढे और पानी का जलभराव हो गया है तो खुलेआम सरिया, कंकड़ ,मिट्टी हाईवे पर फैला हुआ दिखाई दे रहा है, जिसका कोई भी ज़िम्मेदार अधिकारी परवाह नहीं कर रहा है।

यही नहीं जब पीएनसी अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहना कि मैं वहां मौजूद नहीं हूं , दे रहे आश्वाशन पर आश्वाशन। परंतु कोई परवाह नहीं है। हाईवे पर कहीं साइड में नाले बना रहे हैं तो कहीं सड़क का निर्माण हो रहा है परंतु उसकी देखरेख और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किया जा रहे हैं।

चारो तरफ कंकड़ और मिट्टी फैला रहता है, जिस वजह से आय दिन कोई न कोई फिसल कर गिर जाता है, एंबुलेंस और बीआईपी भी भीषण जाम में फस जाते है। यह नजारा हाइडिल, गौरी, स्कूटर इंडिया चौराहा, बंथरा, जुनाबगंज होते हुए बनी पुल तक देखा जा सकता है। निर्मित सड़कों के किनारे कही गड्ढे हो गए है तो जगह जगह गड्ढे, कंकड़ और सरिया फैला हुआ है, जिस वजह से कभी भी बड़ी दुघर्टना होने को दावत दे रहा है।

स्थानीय व्यवसाय ठप सा हो गया है, जिसके कारण स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। क्या यही तरीका है हाइवे निर्माण का? आय दिन आने जाने वालों लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ता है, यही नहीं राहगीरों, एंबुलेंस व वीआईपी को सुरक्षित अपने लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल सा हो गया है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।