Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

बड़े धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

Published on: 10-05-2024
  • विधायक डॉ राजेश्वर सिंह वा सांसद कौशल किशोर ने की पुष्पांजलि अर्पित
  • विशिष्ठ अतिथि राजेश सिंह चौहान, शंकरी सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह , संजय सिंह चौहान रहे उपस्थित

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को बैंक्विट फोर सीजन हाल में महावीर राजपूतों की शान महाराणा प्रताप जयंती को बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन कीर्ति वर्धन सिंह व धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सरोजनी नगर विधायक डॉ .राजेश्वर सिंह व सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर को अंग वस्त्र सहित महाराणा प्रताप जी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

उपस्थित सभी गणमान्य ने महाराणा प्रताप की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीर गाथा बहुत ही सराहनीय रही है, हम सभी को सीखने की जरूरत है, कैसे हमे धर्म की रक्षा करनी चाहिए और आपस में संगठित रहकर विरोधियो लड़ना चाहिए। इसी क्रम में सांसद कौशल किशोर ने बताया की महाराणा प्रताप ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए मुगलों से अंतिम समय तक लड़ते रहे ,पर दुश्मनों के सामने झुके नहीं।

इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह चेयर मैन जिला सहकारी बैंक, संजय सिंह चौहान पुर्व जिला अध्यक्ष, शंकरी सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, राजेश सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता, शिव कुमार सिंह चाचू, राकेश कुमार सिंह उर्फ बबलू , रविंद्र सिंह चौहान, पवन सिंह, शिवेंद्र विक्रम साही ,मोहित सिंह , दुर्गेश सिंह, ब्रह्मेंद्र सिंह सहित भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने महाराणा प्रताप अमर रहे का नारा लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।