Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 329 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न

Published on: 14-02-2025
  • उद्यान मंत्री व डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में शामिल होकर नव वैवाहिक जोड़े को दिया आशीर्वाद

रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड खीरों के बसिगवां मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इसके पश्चात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों को सात फेरे दिलाए और विवाह की पूरी रस्में निभाई। इस सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 329 जोड़ों ने भाग लिया, जिसमें विकास खण्ड बछरावां 103, हरचंदपुर 42, सतावं 17, खीरों 14, लालगंज 09, सरेनी 06, महराजगंज 54, शिवगढ़ 67, न०प० बछरावां 01, न०प० शिवगढ़ 16 जोड़े सम्मिलित रहे।

सामूहिक विवाह में मंत्री , जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी नव दंपतियों को नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी तथा प्रत्येक जोड़ो को वस्त्र, आभूषण (चांदी की पायल, बिछिया) स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, ट्रॉली बैग उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मंत्री जी ने वर-वधुओं को आर्शीवचन देते हुए कहा कि आज आप अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रहे हैं, जिसके लिए आप सभी को बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि ऐसे गरीब व निर्धन परिवार जो शादी विवाह समारोह में होने वाले व्यय को वहन करने में सक्षम नहीं हैं, उनका भी विवाह समारोह सम्मानपूर्वक, परम्परागत व धार्मिक रीति-रिवाज से सम्पन्न हो सके, इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रारंभ किया गया है, जिसके क्रम में आज यहां भव्य आयोजन किया गया है, इस आयोजन में 329 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि आज के इस आयोजन में 329 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है, यह शासन की प्राथमिकता की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के तहत प्रति जोड़ों के लिए 51000 की धनराशि अनुमन्य है, जिसके अंतर्गत 35000 रुपए कन्या के खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 10000 रूपए से नव विवाहित जोड़ों को घरेलू व व्यक्तिगत रूप से प्रयोग करने हेतु सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाती है तथा 6000 रूपए कार्यक्रम आयोजन एवं अन्य व्यवस्था पर व्यय किए जाते हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, डीसी मनरेगा रविशंकर पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।