Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

मेधज संस्था ने मनाई आदिगुरु शंकराचार्य जी की जयंती

Published on: 13-05-2024
  • डॉ समीर त्रिपाठी द्वारा स्वर दिया गया सूर्य स्तोत्रम का हुआ विमोचन

शकील अहमद

लखनऊ। श्री आदिगुरु शंकराचार्य जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज मेधज एस्ट्रो यूट्यूब चैनल पर सूर्य स्तोत्रम का भव्य विमोचन हुआ. आदि शंकराचार्य जी द्वारा लिखित इस सूर्य स्तोत्रम को मेधज संस्था के संस्थापक डॉ समीर त्रिपाठी जी ने गाया है व संगीत सुरेश खरे एवं ओमप्रकाश प्रसाद ने दिया है।

लखनऊ आशियाना स्थित मेधज टावर में दीप प्रज्ज्वलित कर इसका विमोचन मेधज संस्था के संस्थापक डॉ समीर त्रिपाठी व उनकी माताजी श्रीमती रेखा त्रिपाठी जी ने किया. विमोचन के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ समीर त्रिपाठी ने कहा कि आज ही के दिन वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पंचमी को आदि गुरु शंकराचार्य जी का जन्म हुआ था. उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए सूर्य स्तोत्रम की रचना की थी. डॉ त्रिपाठी के अनुसार आदिगुरु शंकराचार्य जी द्वारा लिखित सूर्य स्तोत्रम अभी तक यूट्यूब या गूगल पर कहीं नहीं था।

उन्होंने बताया कि सूर्य की पुत्री पृथ्वी है. इस पृथ्वी पर रहने वाले सभी के लिए यह मंत्र लाभकारी है. साक्षात देव सूर्य से ही हमें ऊर्जा मिलती है. सूर्य हमारे पिता है, वही ऊर्जा के एकमात्र स्रोत है, उन्हीं से हमें शक्ति मिलती है. सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए 2 मिनट का यह स्तोत्रम सबके लिए फलदाई सिद्ध होगा. धन यश आदि के कारक सूर्य है. सूर्य देव है तो हम हैं. सूर्य ही हमारे गुरु है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं. डॉ त्रिपाठी कहते हैं कि सूर्य उदय से 48 मिनट पहले ही स्नान कर हमें उनका स्वागत करना चाहिए।

डॉ त्रिपाठी के अनुसार इस कालखंड में मन्त्रों की महिमा बहुत बढ़ गई है. मन्त्रों के गायन से मंगल प्रसन्न होते हैं. डॉ त्रिपाठी रामचरितमानस, शिव पुराण, देवी पुराण व भगवत गीता आदि का भी गायन किया है. कोरोना काल में उन्होंने शास्त्रों के गायन का शुभारंभ किया था. उनका कहना है कि आदि गुरु शंकराचार्य जी कलयुग के भगवान हैं. उनका मणिकर्णिका अष्टकम सुनने मात्र से ही समस्याओं का समाधान हो जाता है।

डॉ त्रिपाठी से पूर्व उनकी माताजी श्रीमती रेखा त्रिपाठी जी ने भी आदि गुरु शंकराचार्य जी के बारे में विस्तार से बताया. सूर्य स्तोत्रम के इस भव्य विमोचन के अवसर पर कई प्रखंड विद्वानों के साथ शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।