Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

मीवान स्टील लिमिटेड को 12 लाख टन उत्पादन क्षमता विस्तार हेतु पर्यावरण जनसुनवाई में मिला शत प्रतिशत समर्थन

Published on: 25-10-2024

 

दुर्गूकोंदल। मेसर्स मीवान स्टील्स लिमिटेड हाहालद्दी की 12 लाख टन उत्खनन क्षमता विस्तार हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई 24अक्टूबर 2024को सामुदायिक भवन दुर्गूकोंदल में हुई। लोक सुनवाई में पहुंचे माइंस प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने शत प्रतिशत समर्थन किया। लोक सुनवाई में पहुंचे ग्राम दोड़दे निवासी सुरुजलाल नेताम, राजकुमार नेताम, सियालाल तुलावी, फूलसिंग, शांतिलाल जैन ने कहा कि मीवान स्टील्स कंपनी क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। प्रभावित क्षेत्र के सभी परिवार के लोगों को माइंस में रोजगार मिला है।

हम कंपनी की उत्खनन क्षमता विस्तार के लिए पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई का समर्थन करते हैं। ग्राम हाहालद्दी निवासी ममता सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, हरिशचंद सिन्हा, बिंदिया नरेटी, अनिल कुमार, गोवर्धन नरेटी, रुपेश कुमा ने लोक सुनवाई में कहा कंपनी ने प्रभावित में अच्छा काम किया है, कंपनी स्थानीय लोगों की पूरी मदद करती है।150लोगों मजदूरी कार्य दिया। जनहित कार्य भी कंपनी कर रही है। कंपनी क्षमता विस्तार कर रही है। क्षमता विस्तार के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति मिले।

हम क्षमता विस्तार का समर्थन करते हैं। हाहालद्दी ट्रक परिवहन संघ दुर्गूकोंदल अध्यक्ष जगतराम दुग्गा, बीरेंद्र सिंह ठाकुर, जगन्नाथ साहू, आयनू ध्रुव, प्रवीण सिन्हा ने कहा मेसर्स मीवान स्टील्स लिमिटेड हाहालद्दी की कार्यशैली अच्छी है।‌ माइंस प्रभावित क्षेत्र के लोगों मजदूरी दी है, भुगतान भी समय पर हो रही है। ट्रकें चल रही है। और भाड़ा राशि का भुगतान समय पर हो रही है। कंपनी की क्षमता विस्तार का समर्थन करते हैं। हाहालद्दी चाहचाड़ ट्रक परिवहन संघ दुर्गूकोंदल की रेश्यो बढ़ाई जाये। ताकि ट्रक व्यवसाय में भी लोगों को अवसर मिले।

कंपनी की उत्खनन क्षमता विस्तार होने से आमदानी भी चौगुनी होगी। इसलिए हमारी मांग है, कंपनी माइंस प्रभावित क्षेत्र जुड़े हुए अन्य गांवों के लोगों के लोगों को मजदूरी कार्य पर रखे। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, प्रशिक्षण की व्यवस्था हो। खेतों में लालपानी की निकासी हेतु पक्की नाली निर्माण हो। पेड़ लगाकर पेड़ों की सुरक्षा की जाये। ताकि पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े। हम क्षमता विस्तार का समर्थन करते हैं।

मेसर्स मीवान स्टील्स लिमिटेड हाहालद्दी के अधिकृत अधिकारी राजेश राना ने कहा कि पहली बार लोक सुनवाई में शत् प्रतिशत समर्थन देखा हूं। माइंस प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने खुलकर लोक सुनवाई में उत्खनन क्षमता विस्तार हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति का समर्थन किया है। कंपनी के हित में लोक सुनवाई का एकतरफा समर्थन के लिए माइंस प्रभावित क्षेत्र के आम नागरिक और परिवहन संघ दुर्गूकोंदल के पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं।

लोक सुनवाई एसडीएम एवं नोडल अधिकारी आस्था राजपूत, क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल अधिकारी शैलेश पिस्दा, जिला खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा, तहसीलदार केतन कुमार भोयर, एसडीएम राहुल रजक, एसडीएम चारामा एन के बंजारा, तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेन्द्र कुमार उर्वशा , एसडीओपी प्रशांत पैकरा, तहसीलदार कृष्ण पाटले, टीआई योगेश सोनी सहित बड़ी संख्या में माइंस प्रभावित क्षेत्र के मजदूर, ग्रामीण, आम नागरिक उपस्थित थे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।