Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

स्वच्छता एवं होम कम्पोस्टिंग रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

Follow

Published on: 20-09-2024

 

जयपुर, 19 सितंबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के तहत नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने गुरुवार को वार्ड 81, 85 और 75 में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य आमजन को अपने घरों में गीले कचरे से कम्पोस्टिंग करने और कचरे को चार श्रेणियों – सूखा, गीला, घरेलु हानिकारक और सेनेटरी वेस्ट – में अलग-अलग करके ही हूपर्स में डालने का संदेश देना था।

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों, ड्राइवरों और हैल्परों को सम्मानित किया गया। सामुदायिक कम्पोस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए CTU पॉइंट पर सामुदायिक कम्पोस्टिंग पिट का निर्माण कर वहां कम्पोस्टिंग की शुरुआत भी की गई। इस स्थान को पेंटिंग और रंगोली से सजाकर सुन्दर बनाया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे सप्ताह में एक दिन श्रमदान करेंगे, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और अपने घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके हूपर्स में डालेंगे।

कार्यक्रम में पार्षद भारती लाख्यानी, जय वशिष्ट, उपायुक्त (स्वास्थ्य) नवीन भारद्वाज, उपायुक्त गैराज अतुल शर्मा, उपायुक्त मानसरोवर जोन लक्ष्मीकान्त कटारा, SBM सहायक नोडल प्रदीप शर्मा, जीतमल नागर और फिनीलूप टीम समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।