Breaking News
From oilfield to kitchen flame: India’s crude oil and gas supply chain explainedमध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉक

मुंबई-दोहा इंडिगो फ्लाइट 6 घंटे देरी के बाद कैंसिल: 300 पैसेंजर्स को विमान से उतरने नहीं दिया, इंडिगो बोली- रिफ्रेशमेंट दिया, होटल बुक किए

Follow

Published on: 20-09-2024

 

(प्रतीकात्मक तस्वीर) - Dainik Bhaskar

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई से दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 घंटे लेट होने के बाद कैंसिल कर दी गई। घटना रविवार की है। फ्लाइट में करीब 300 यात्री सवार थे। वे फ्लाइट में ही 6 घंटे तक इंतजार करते रहे।

 

NDTV के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 को सुबह 3:55 बजे टेक ऑफ करना था। पैसेंजर्स के बैठने के बाद विमान करीब 6 घंटे तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। यात्री करीब 5 घंटे तक प्लेन के भीतर ही बैठे रहे। इमिग्रेशन खत्म होने की वजह से उन्हें उतरने नहीं दिया गया।

एक यात्री ने दावा किया, “जब हम फ्लाइट में इंतजार कर रहे थे, इस दौरान पानी और खाना तक नहीं मिला।” हालांकि, इंडिगो ने कहा कि पैसेंजर्स को तुरंत रिफ्रेशमेंट दिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, ​​​पैसेंजर्स का आक्रोश जब बढ़ने के बाद क्रू मेंबर्स ने उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत दी। इसके बाद इमिग्रेशन वेटिंग एरिया में ले गए। इंडिगो ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।

इंडिगो ने कहा- पैसेंजर्स के लिए होटल बुक कर रहे

एयरलाइन ने X पर एक यूजर के पोस्ट पर जवाब दिया और फ्लाइट लेट होने के कारण माफी मांगी।

एयरलाइन ने X पर एक यूजर के पोस्ट पर जवाब दिया और फ्लाइट लेट होने के कारण माफी मांगी।

एयरलाइन ने अपने बयान में बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। एक-दो बार टेक ऑफ की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसलिए हमने फ्लाइट कैंसिल कर दी है। अगली फ्लाइट के लिए री-बुकिंग की जा रही है। एयरपोर्ट पर हमारी टीम ने यात्रियों को खाने-पीने की चीजें मुहैया कराईं और हर जरूरत मदद की। पैसेंजर्स के लिए होटल बुक कराए जा रहे हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।