Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

मुंबई:साध्वी प्रज्ञा गंभीर रूप से बीमार, कोर्ट के वारंट पर कहा-जिंदा रही तो जरूर जाऊंगी

Follow

Published on: 08-11-2024

मुंबई। मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है. इसी बीच साध्वी प्रज्ञा ने एक्स पर एक पोस्ट कर कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने लिखा कि कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ एटीएस कस्टडी तक ही नहीं, मेरे जीवन भर के लिए मृत्युदाई कष्ट का कारण हो गए. ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन, एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी.
बता दें कि मुंबई की एनआईए कोर्ट ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई में शामिल नहीं होने पर जमानती वारंट जारी किया है. कोर्ट के न्यायाधीश एके लाहोटी की तरफ से कहा गया कि मामले में अंतिम बहस रही है इसमें प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उपस्थिति जरूरी है. इसलिए पूर्व सांसद के खिलाफ 10 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है. इस वारंट को 13 नवंबर तक वापस किया जा सकता है. इसके लिए प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट में पेश होना होगा और इसे रद्द करना होगा.
मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पहली बार वारंट जारी नहीं हुआ है. इससे पहले इसी साल मार्च में भी एनआई कोर्ट की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. वे पिछले कुछ महीनों से मेडिकल के आधार पर कोर्ट में पेश नहीं हुई हैं.
पूर्व सांसद के वकील जेपी मिश्रा की तरफ से कोर्ट में दलील दी गई है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. जिसकी वजह से कोर्ट में सुनवाई की छूट दी जाए. जबकि कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि मामले में अंतिम बहस चल रही है ऐसे में साध्वी का पेश होना जरूरी है. इसलिए वारंट जारी किया गया है.V

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।