Breaking News
विक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचारआईपीएल: केकेआर की मथीशा पथिराना ने फिटनेस टेस्ट पास किया, सीएसके मुकाबले से पहले टीम में शामिल होने की संभावना। क्रिकेट समाचार

मुंबई:दिवाली का रंग शेयर बाजार पर भी चढ़ा , 600 अंक उछला सेंसेक्स, सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी

Follow

Published on: 30-10-2024

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.76 फीसदी या 602 अंक की तेजी के साथ 80,005 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.65 फीसदी या 158 अंक की बढ़त के साथ 24,339 पर बंद हुआ। बााजर बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर थे।
इन शेयरों में आई तेजी
निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 5.43 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.96 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 3.08 फीसदी, विप्रो में 2.83 फीसदी और आयशर मोटर्स में 2.67 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट कोल इंडिया में 4.08 फीसदी, बजाज ऑटो में 2.07 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.35 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.11 फीसदी और बीईएल में 0.95 फीसदी दर्ज हुई।
सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.98 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.38 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.40 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.92 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 1.09 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.70 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.68 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.61 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.48 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.43 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.25 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.48 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.30 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.80 फीसदी की तेजी दिखी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।