Breaking News
विक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचारआईपीएल: केकेआर की मथीशा पथिराना ने फिटनेस टेस्ट पास किया, सीएसके मुकाबले से पहले टीम में शामिल होने की संभावना। क्रिकेट समाचार

मुंबई:रिलायंस इंडस्ट्रीज के 37 लाख निवेशकों के लिए आज अच्छा दिन, अलॉट हुए बोनस शेयर

Follow

Published on: 30-10-2024

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के 37 लाख से भी ज्यादा निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए बोनस शेयर की घोषणा की थी। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स की थी, जो आज है। यानी आज कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करे रहे हैं और निवेशकों के डीमैट अकाउंट में बोनस शेयर अलॉट हो गए हैं। कंपनी के रिकॉर्ड्स में आज जिन निवेशकों के पास जितने शेयर होंगे, उन्हें उसी के हिसाब से बोनस शेयर दिए गए हैं।
मुकेश अंबानी ने कंपनी की 47वीं एजीएम में किया था ऐलान
बताते चलें कि मुकेश अंबानी ने 29 अगस्त को कंपनी की 47वीं एजीएम में शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए सोमवार, 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया था। जो निवेशक आज, 28 अक्टूबर को कंपनी के नए शेयर खरीदेंगे, उन्हें आज खरीदे गए नए शेयर पर बोनस शेयर नहीं दिया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2017 में शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर जारी किया था। उससे पहले कंपनी ने साल 2009 में अपने शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर जारी किया था।
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था रिलायंस के शेयर का भाव
पिछले हफ्ते शुक्रवार को कंपनी के शेयर बड़ी गिरावट के साथ 2655.70 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। शुक्रवार को 2687.00 रुपये के भाव पर खुला रिलायंस का शेयर कारोबार के दौरान 2688.70 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 2644.00 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचा था और अंत में 2655.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 वीक हाई 3217.90 रुपये और 52 वीक लो 1338.00 रुपये है। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज का मौजूदा मार्केट कैप 9,05,315.56 करोड़ रुपये है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।