Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस 2025

Published on: 29-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। भारत सरकार की खेल भावना को प्रोत्साहित किए जाने की योजना को साकार करते हुए एनटीपीसी सिंगरौली में 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती की स्मृति में मनाया जाता है और इसका उद्देश्य कर्मचारियों के बीच फिटनेस व खेल भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे राष्ट्रीय खेल दिवस शपथ ग्रहण के साथ हुई, जिसके बाद शक्तिनगर टाउनशिप स्थित अंबेडकर भवन से एक उत्साहपूर्ण वॉकेथॉन आयोजित किया गया। इन आयोजनों में कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जो एनटीपीसी की स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स) जोसफ बास्टियन ने इस अवसर पर कहा: “राष्ट्रीय खेल दिवस हमें न केवल मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों को स्मरण करने का अवसर देता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि खेल और फिटनेस हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होने चाहिए। मैं सभी कर्मचारियों से आग्रह करता हूँ कि वे स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।”

खेल दिवस समारोह में पर एनटीपीसी सिंगरौली के जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स), सीएच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एंड एडीएम), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई एंड रसायन), सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं यूनियन/एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे। इस अवसर को आगे बढ़ाते हुए, 1 सितंबर 2025 को शाम 6:30 बजे से जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में खेल परिषद के सहयोग से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।