Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

राष्ट्रीय सृजन कल्याण समिति ने लगाया निशुल्कचिकित्सा शिविर

Published on: 12-01-2024

प्रसाद हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की निशुल्क जांच और बाटी दवाएं

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह से प्रेरणा लेते हुए जन हित में चलाए जा रहे अभियान के तहत राष्ट्रीय सृजन कल्याण समिति शिविता गोयल संस्थापक अध्यक्ष द्वारा चुंगी पराग रोड सब्ज़ी मंडी में दिन गुरुवार को निशुल्क चिकिसा शिविर का आयोजन किया गया । निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन में डॉ. प्रसाद हॉस्पिटल के डॉ. हरिओम दीक्षित सहित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने आए हुए मरीजों की निशुल्क जांच की और दवाएं बाटी।

इस मौके पर शिविता गोयल संस्थापक अध्यक्ष ने बताया कि लोगों तक कैसे पहुंचाएं स्वास्थ्य सेवाएं ,हर व्यक्ति की जान बचाएं और हमारा यही प्रयास है। हर व्यक्ति जिसके पास पैसा ना हो उसकी फ्री जांच हो जाए । उसकी दवाइयां फ्री मिल जाए और ऐसे लोगों को जरूरतमंद लोगों के लिए जगह-जगह शिविर लगाकर किया जा रहा है।

प्रसाद हॉस्पिटल से आए हुए वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि किसी भी प्रकार के डॉक्टर हो या फिजिशियन हों जीवन का सभी के योगदान से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है और कोई भी डॉक्टर फ्री में इलाज नहीं करता, इसलिए प्रसाद हॉस्पिटल का यह कार्य बहुत ही प्रशंसा योग्य है। शारीरिक मानसिक स्वस्थ होना बहुत जरूरी है इसलिए ये निशुल्क सेवाए दी जा रही है।

जिससे कि सामाजिक का संतुलन बना रहे और जीवन को सुखमय और सफल बनाते हैं। स्वास्थ्य समस्या व रोगों की जटिल स्थिति को देखते हुए, इसके निराकरण की आवश्यकता को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय सृजन कल्याण समिति के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया, जिसका लाभ कई मरीजों को मिला।

इस मौके पर संस्था ने आए हुए राजधानी प्रेस क्लब के पत्रकारों की निशुल्क चिकित्सा जांच की और उन्हें फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित पत्रकारों ने धन्यवाद करते हुए संस्था की संस्थापक व अध्यक्ष सहित सभी चिकित्सा डाक्टरों की टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।