Breaking News
अमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!‘मतदाता एक भाग्य विधाता’: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। भारत समाचार

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि व दशहरा पर्व

Published on: 10-10-2024

महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में दशहरे व नवरात्रि के अवकाश आरंभ से पूर्व कन्या- भोज तथा बुराई पर अच्छाई की विजय स्वरूप ‘दशहरा’ पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा देवी मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया।

तत्पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया साथ ही कन्याओं को उपहार भी दिया गया। बच्चों के द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों को विभिन्न झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया। छात्रों ने रावण के पुतले पर बुराइयों को लिखकर इन्हे त्यागने का संकल्प लिया।

तत्पश्चात रावण दहन राम के द्वारा किया गया। राम,लक्ष्मण ,सीता तथा हनुमान के वनवासी वेश में बच्चे बहुत ही प्यारे लग रहे थे। बच्चों के द्वारा विभिन्न नाटक कार्यक्रम भी किए गए और कार्यक्रम का समापन रावण दहन से हुआ।

विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में बच्चों को विजयादशमी की जानकारी देते हुए कहा कि इसी दिन अन्याय पर न्याय की जीत, असत्य पर सत्य की विजय,और अनाचार पर सदाचार की जीत हुई थी अतः बुराई कितनी भी प्रबल क्यों ना हो जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है इसीलिए हमेशा हमें सत्य का मार्ग ही चुनना चाहिए साथ ही उन्होंने दशहरे पर्व की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं व सभी छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।