Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

नई दिल्ली:मेधावी बच्चों को सस्ता लोन देगी मोदी सरकार, कैबिनेट में लगी फैसले पर मुहर

Follow

Published on: 07-11-2024

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि योजना के तहत 8 लाख रुपये सालाना से कम आमदनी वाले परिवार के बच्चों को 3 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।
योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी मेधावी छात्र को आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित न रहना पड़े। यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें सुझाव दिया गया था कि सरकारी और निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में योग्य छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। योजना के लिए 3,600 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 से लागू होगी। मेधावी बच्चों की पढ़ाई के अलावा कैबिनेट ने कई और अहम फैसले लिए हैं। वैष्णव ने बताया कि खाद्यान्न की खरीद में एफसीआई की बहुत बड़ी भूमिका होती है। आज भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को मजबूत करने का निर्णय भी लिया गया। कैबिनेट ने एफसीआई को 10,700 करोड़ रुपये की नई इक्विटी पूंजी देने का निर्णय लिया है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।