Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

निर्मला शर्मा बनी सोनभद्र मुख्यालय पर पहली महिला नोटरी अधिवक्ता

Published on: 27-04-2025

महिला अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दी बधाई

ब्यूरो चीफ – संतोष कुमार रजक

सोनभद्र। जिला मुख्यालय सोनभद्र पर रॉबर्ट्सगंज तहसील में निर्मला शर्मा एडवोकेट पहली महिला नोटरी अधिवक्ता नियुक्त हुई हैं। इनके नियुक्त होने पर महिला अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बता दें कि भारत सरकार की ओर से 17 अप्रैल 2025 को व्यवसाय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उप विधिक सलाहकार विधि एवं न्याय मंत्रालय विधि कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा जय प्रकाश दुबे के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में अवगत कराया गया है कि निर्मला शर्मा एडवोकेट निवासी बिचपई, थाना व तहसील रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र को नोटरी अधिनियम 1952 (1952 का 53) के अधीन नोटरी के रूप में नियुक्त किया जाता है। जिन्हें नोटरी के रूप में संपूर्ण सोनभद्र जिले में व्यवसाय करने के लिए पांच वर्ष के लिए प्राधिकृत किया जाता है। जिला मुख्यालय सोनभद्र पर पहली महिला नोटरी अधिवक्ता के रूप में निर्मला शर्मा की नियुक्ति होने पर महिला अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में वरिष्ठ महिला अधिवक्ता पूनम सिंह, बिंदु यादव, पुष्पा तिग्गा, सुशीला वर्मा, गीता गौर,श्वेता भारद्वाज, सुमन, लता सिंह, शीला सिंह, दीपांजलि, पार्वती, प्रिया पांडेय, समृद्धि, सरिता सिंह, निर्भया, गरिमा, आसमा, कंचन, कंचन सिन्हा, नेहा यादव, आरती पांडेय, प्रीति पटेल, सना, शाहिना, आभा आदि शामिल हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।