Breaking News
‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचारमध्य पूर्व संकट के बीच सरकार ने रिफाइनरियों से घरों के लिए एलपीजी को बढ़ावा देने को कहा

एनटीपीसी विंध्याचल और सीआईएसएफ ने अग्नि सेवा सप्ताह का किया भव्य समापन

Published on: 22-04-2025

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) फायर विंग के सहयोग से अग्नि सेवा सप्ताह का भव्य समापन एक प्रेरणादायक समारोह के साथ किया, जो उपस्थित सभी लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। “एकजुट होकर करें प्रज्वलन: अग्नि-सुरक्षित भारत” की थीम पर आधारित इस सप्ताह भर चले कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल आग से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि टाउनशिप और आसपास के समुदायों में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी को भी सशक्त बनाना था। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण सीआईएसएफ फायर विंग द्वारा प्रस्तुत रोमांचक लाइव अग्नि प्रदर्शन रहा, जिसमें उच्च इमारतों से रेस्क्यू ऑपरेशन, त्वरित अग्निशमन तकनीकें और अग्नि सुरक्षा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति शामिल थी। यह प्रदर्शन केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक शिक्षाप्रद अनुभव भी था, जिसने दर्शकों को आपदा की स्थिति में सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया की महत्ता समझाई। पूरे सप्ताह के दौरान सीआईएसएफ फायर यूनिट ने कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों, स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण सत्र और प्रतियोगिताएं आयोजित कर अग्नि सुरक्षा की जानकारी प्रसारित की।

समापन समारोह में इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कर्मचारियों, उनके परिवारों और स्थानीय समुदाय में सुरक्षा को लेकर सक्रिय सहभागिता बढ़ रही है। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ई. सत्य फणि कुमार ने कहा कि औद्योगिक वातावरण में अग्नि सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन लोगों को जागरूक तथा सक्षम बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।वहीं सीआईएसएफ के अग्नि निरीक्षक गगन सैनी ने अग्नि सुरक्षा को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार आदत के रूप में अपनाने की अपील की। समापन समारोह में एनटीपीसी और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी,मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा), राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन), ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटीनेंस एवं एडीएम), राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल), मनीष कुमार और सदा राम यादव प्रमुख थे।यह आयोजन न केवल एक साहसिक प्रदर्शन था, बल्कि सुरक्षा संस्कृति को संस्थान और समुदाय में मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।