Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

एनटीपीसी विंध्याचल ने मनाया विश्व जल दिवस 2025 एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को किया पुनः सुदृढ़

Published on: 24-03-2025

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने विश्व जल दिवस 2025  का किया आयोजन, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर कर्मचारियों, उनके परिवारों और बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज़ और चित्रकला आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति एक सामूहिक शपथ ली, जो इस बात का प्रतीक बनी कि जल जैसे महत्वपूर्ण संसाधन की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।


इस आयोजन में एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक ई. सत्य फणि कुमार और उनकी वरिष्ठ प्रबंधन टीम की मार्गदर्शन में कर्मचारियों और उनके परिवारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पर्यावरण प्रबंधन समूह की अगुवाई में संजय प्रकाश यादव, अपर महाप्रबंधक (ई एम जी) द्वारा आयोजित की गई इन गतिविधियों में भारी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। ई. सत्य फणि कुमार ने अपने संबोधन में एनटीपीसी विंध्याचल की पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हम जल के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं, जो भविष्य पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर होगा। एनटीपीसी विंध्याचल के ई एम जी विभाग के इस प्रयास से पर्यावरणीय जिम्मेदारी और जल संरक्षण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया है, जो न केवल उद्योगों, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।