Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा महिलाओं हेतु आयोजित सिलाई ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया समापन

Published on: 28-03-2025

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर के तत्वावधान में यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिंगरौली द्वारा संचालित महिलाओं हेतु आयोजित सिलाई ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।


इस समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर एवं आर एंड आर) माहताब आलम, कार्यपालक (सीएसआर) निखिल जायसवाल, जिला अग्रणी प्रबंधक रंजीत कुमार, यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक विजय कुमार और फैकल्टी श्रीमती निशा द्विवेदी सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान संस्थान द्वारा महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम और बढ़ा सकें। यह कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक नई पहल साबित हुआ है, जो उन्हें हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। यह पहल एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के निरंतर प्रयासों को प्रदर्शित करती है जो महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने, आर्थिक स्वतंत्रता और सतत आजीविका को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।