Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

एनटीपीसी विंध्याचल ने मस्जिद में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का किया आयोजन

Published on: 26-03-2025

सिंगरौली। मंगलवार को एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा “जामा मस्जिद विंध्यनगर” में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना प्रमुख ई. सत्य फ़नि कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा) एवं संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शाहिद नियाजी (मुख्य संरक्षक, मस्जिद) द्वारा रोज़े के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके साथ ही सभी देशवासियों की खुशहाली के लिए दुआ की गई और एनटीपीसी परियोजना एवं विंध्यनगर के निवासियों के लिए भी दुआ की गई।

इस अवसर पर दिनेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री), राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन), ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस और एडीएम), राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्य, कल्याणकारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। रोज़ा इफ्तार के पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मस्जिद का दौरा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ई. सत्य फनि कुमार ने रोज़ा इफ्तार की मुबारकबाद दी तथा आने वाली ईद की भी सभी को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री फरज़ंद हुसैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सय्यद ऐजाज अहमद, अब्दुल नदीम, मोहम्मद याहिया, नदीम खान, शाहनवाज़, विकास कुमार, मिथिलेश, शाहिद नियाजी, मानव संसाधन टीम, टीएडी टीम, अखिलेश तथा मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।