Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर, स्वयंसेवी ने 75वीं बार किया रक्तदान

Published on: 18-09-2025
  • लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, दिया मानवता का संदेश

शक़ील अहमद

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर स्थित लोकबंधु अस्पताल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और समाज को मानवता एवं सहयोग का संदेश दिया।

शिविर में विशेष रूप से डॉ. अजय त्रिपाठी और पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे। आयोजन के दौरान एक प्रेरणादायक क्षण तब आया जब एक स्वयंसेवी ने अपनी 75वीं बार रक्तदान किया। इस योगदान की सभी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए मिसाल बताया।

रक्तदान करने आए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और ऐसे कार्यक्रम समाज में संवेदनशीलता एवं एकजुटता की भावना को और मजबूत करते हैं।

इस मौके पर लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस राजीव दीक्षित, अध्यक्ष डॉ. अजय त्रिपाठी, पिछड़ा आयोग सदस्य शैलेंद्र कुमार बारी सहित लोकबंधु अस्पताल के अनेक स्वास्थ्यकर्मी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।