Breaking News
अमेरिका में शीतकालीन तूफ़ान का कहर: कम से कम 30 मरे, पांच लाख से अधिक बिजली के बिना – वह सब जो आपको जानना आवश्यक हैअमेरिका में बर्फ़ीला तूफ़ान: विभिन्न क्षेत्रों में सर्दी के मौसम के भीषण प्रकोप से कम से कम 25 लोगों की मौत; 750,000 बिजली के बिना रह गएकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च में भारत आने की संभावना: एजेंडे में यूरेनियम, व्यापार समझौता; चीन की धुरी के कुछ दिनों बाद आता है‘जो भी उनके खिलाफ आएगा वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा’: टी20 विश्व कप से पहले भारत के अपराजेय दिखने पर इरफान पठान ने दुनिया को दी चेतावनी | क्रिकेट समाचारज़मीन में निवेश करने से पहले जानने योग्य 8 महत्वपूर्ण बातेंलाल झंडों के बावजूद, कर्नाटक ने बेंगलुरु में 22 दलित और ओबीसी मठों को 255 करोड़ रुपये की जमीन दी। बेंगलुरु समाचारचीन के शीर्ष जनरल पर आधिकारिक पदोन्नति के बदले अमेरिका को परमाणु रहस्य लीक करने का आरोप: रिपोर्टअभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा, एलीट क्लब में शामिल हुए | क्रिकेट समाचारअनुभवी पत्रकार और लेखक मार्क टुली का 90 वर्ष की उम्र में निधन | भारत समाचारचोर ने चुराया फोन, देखी प्रेमानंद महाराज जी की फोटो – बिना कुछ कहे लौटा दिया!

नेहरू जी की पुण्यतिथि पर गरीब बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण, श्रद्धा से याद किए गए आधुनिक भारत के निर्माता

Follow

Published on: 27-05-2025

नेहरु  साकची चंडी नगर स्थित बस्ती में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गरीब बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल पठन-पाठन सामग्री सहित टोपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

राकेश साहू ने कहा कि पंडित नेहरू केवल स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि देश को आजादी दिलाने में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके नेतृत्व में देश ने अंग्रेजों की दासता से मुक्ति पाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के निर्माण और प्रगति को समर्पित रहा। आज जो भारत विकास की राह पर अग्रसर है, वह नेहरू जी की दूरदृष्टि और नीतियों की ही देन है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह और महिला कांग्रेस नेत्री रजनी बंसल ने कहा कि पंडित नेहरू भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। उन्होंने देश की आधारशिला को मजबूती दी और आधुनिक भारत के विकास की दिशा तय की। उनका नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू, महिला प्रदेश पूर्ब सचिव मंजू दास, संतोष गुप्ता, हर्ष गुप्ता, उत्तम साहू, आकाश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।