Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही घमासान, कांग्रेस सांसद गोगोई बोले— “पीएम ने संसद हाईजैक कर ली है”

Follow

Published on: 01-12-2025

शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही संसद का माहौल गरमा गया। राज्यसभा हो या लोकसभा—दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिला। राज्यसभा में जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर विवाद खड़ा हुआ, वहीं लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “पीएम ने संसद को हाईजैक कर लिया है।”

असम से कांग्रेस सांसद गोगोई ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री किसी भी बड़े राष्ट्रीय मुद्दे पर जवाबदेही से बचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फ्लोर लीडर्स की मीटिंग में विपक्ष ने भारतीय चुनाव प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की मांग रखी थी, लेकिन बीजेपी ने इसे सत्र के एजेंडा में शामिल करने से साफ़ इनकार कर दिया।

गोगोई का कहना था कि विपक्ष की सभी पार्टियों ने मिलकर कहा कि सरकार के एजेंडा के साथ-साथ विपक्ष के मुद्दों पर भी संसद में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सहयोग करने को तैयार है, मगर सरकार सिर्फ़ अपने बिल पास कराने में दिलचस्पी दिखा रही है और विपक्ष की आवाज़ को एजेंडा से बाहर रख रही है।

कांग्रेस सांसद ने कहा—
“हम सरकार के हर बिल में सहयोग कर रहे हैं, बस हमारी मांग इतनी है कि हमारे कुछ मुद्दों को भी चर्चा की सूची में जगह दी जाए। लेकिन सरकार की प्राथमिकता सिर्फ़ अपने बिल पास करने तक सीमित है। लोकतंत्र ऐसे नहीं चलता।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार बोलती कुछ है और करती कुछ और—अगर वो सच में विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा चाहती है, तो उन्हें संसद के बिज़नेस लिस्ट में शामिल करे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।