Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

एक दिवसीय स्वरोजगार योजना उद्यमिता जगरुकता कार्यक्रम संपन्न 

Published on: 17-01-2024

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ई-डी-आई-आई, अहमदाबाद के द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जगरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जन शिक्षण संस्थान लखनऊ के साक्षरता निकेतन परिसर में किया गया | उद्घाटन निदेशक, इंडिया लिटरेसी बोर्ड की निदेशक सन्ध्या तिवारी, आई.ए.एस. (से.नि.) ने किया।

के.के.पाण्डेय, प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र लखनऊ, जन शिक्षण संस्थान लखनऊ के निदेशक सौरभ खरै एवम ई.डी.आई.आई. के एसोसिएट फैकल्टी पी.एन. श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के अन्तर्गत जन शिक्षण संस्थान साक्षरता निकेतन, लखनऊ में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस उद्यमिता जगरुकता कार्यक्रम मे कुल 69 प्रतिभागी भाग लिए। सभी प्रतिभागी सम्भवीत उद्यमी एवम अनुदेशक सहित एस एच जी की मेम्बर हैं।प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम से जन शिक्षण संस्थान एवं जनपद के लोगों में जागरूकता आयेगी और वे बेहतर उद्यमी बनने के बारे में जरूर आगे आयेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं ,महिलाओं के नेतृत्व में कई उधमो का विकास बड़े पैमाने पर हो रहा है स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं काफी आगे बढ़ रही है । जनपद में संचालित योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना पीएम्ईजीपी, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, माटी कला विकास योजना, ओ.डी.ओ.पी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं प्रधान मंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उद्यमी के गुण, उद्यमी बनने के फायदे आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी| योजना की पात्रता, ऋण की सीमा और आवेदन प्रक्रिया, विभागीय सहायता एवं कौन कौन से कार्य योजना में नहीं शामिल हो सकते है की पूरी जानकारी भी दी गई I

इसके अलावा श्री पी.एन. श्रीवास्तव ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ईडीआईआई के बारे में बताया कि ईडीआईआई की स्थापना 1983 में आईडीबीआई बैंक लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आई एफसी आई और आई.सी.आई.सी आई बैंक एवम अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा स्थापित एक अखिल भारतीय संस्थान हैं, जो उद्यमिता विकास, प्रशिक्षण, शिक्षा और अनुसंधान एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में एक नेशनल रिसोर्स आर्गेनाइजेशन है। और संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम, उज्बेकिस्तान और रवांडा में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए हैं।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।