Breaking News
दूसरा आगमन: POTUS के बाद भूमिका के लिए ट्रम्प ने ऑडिशन दियाविक्रम की 'हॉप' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास सतही 'परतों' को खोलती है। भारत समाचारबीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया – यहां जानें नया क्या है'लोग बम का जवाब मतपत्र से देंगे': बंगाल में अमित शाह, टीएमसी के 'गुंडों' को 'जेल' की चेतावनी दी भारत समाचारतेल का झटका और युद्ध की आशंका: निवेशकों को अपना पैसा कहां लगाना चाहिए?अभ्यर्थी शतरंज: राउंड 12 में वैशाली कैसे चीनी दीवार से टकराई | शतरंज समाचारपश्चिम बंगाल चुनाव: चंद्र बोस टीएमसी में शामिल हुए, बीजेपी पर हमला | भारत समाचारआईपीएल 2026: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट; रितिका सजदेह की प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। क्रिकेट समाचार'लगातार संपर्क में': वेंस का कहना है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के दौरान 'दर्जन बार' फोन कियाआशा भोसले के निधन से बेहद दुखी पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी: 'उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा' | हिंदी मूवी समाचार

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 का किया ऐलान।

Published on: 17-01-2025

 

पाकिस्तान की टीम को अपने घर पर 17 जनवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट सीरीज के मैच मुल्तान के स्टेडियम में खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम ने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 22 साल के बल्लेबाज मुहम्मद हुरैरा को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है।

 

पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में दी चार स्पिनर्स को जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान के स्टेडियम में खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में चार स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया है तो वहीं सिर्फ एक तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद को जगह मिली है। साउथ अफ्रीका दौरे पर पाकिस्तानी स्क्वाड का हिस्सा नहीं रहने वाले स्पिनर अबरार अहमद और साजिद खान की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वहीं मुहम्मद हुरैरा को लेकर बात की जाए तो वह कप्तान शान मसूद के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी को संभालेंगे।

हम एक टीम के तौर पर इस टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हैं

पाकिस्तानी टीम के कप्तान शान मसूद ने पहले टेस्ट मैच के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। विंडीज टीम के खेलने का तरीका काफी अलग है और ऐसे में हमें चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आप किस तरह से ऐसी चुनौतियों से निपटते हो उसपर काफी कुछ निर्भर करता है। इंग्लैंड के खिलाफ घर पर मिली हमें टेस्ट सीरीज जीत से काफी आत्मविश्वास मिला था और हम उसी लय को इस सीरीज में भी जारी रखने की कोशिश करेंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग 11

शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, साजिद खान, नौमान अली, अबरार अहमद, खुर्रम शहजाद।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।