Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Follow

Published on: 17-09-2024

अचलाराम जाखङ राजस्थान। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रतासर डेर में खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस दौरान खेलो में नन्हे मुन्ने बच्चो ने बखूबी अपना हुनर आजमाते हुवे दमखम दिखाया । इस मौके पर शुभारंभ अवसर पर रतासर सरपंच श्री अमराराम खीचड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतासर पीईईओ श्री रतनलाल धन्दे ने की। वही विशिष्ट अतिथि लालाराम सऊ, अति विशिष्ट अतिथि जीतेन्द्र जाखड़ कार्य. प्रिंसिपल जाखड़ो की ढाणी, पाबूलाल व्याख्याता, प्रेमाराम जांगिड़ रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्ज्वलित कर की ।अमरा राम जी ने खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही।

इस दौरान समस्त विद्यालयों के दल प्रभारियों के साथ दल सुबह जोश व उमंग के साथ पहुंचे जो शाम तक पूरे चरम पर रहा। नन्हे मुन्ने बच्चो की अठखेलियाँ व दांव देखते ही बनते थे। बच्चो के ह्रदय के भाव मानो आसमां को छू रहे थे वही दर्शकों का उत्साह भी कम नही था। दिनभर दर्शकों व ग्रामीण जनों का तांता लगा रहा। कबड्डी व खो खो के खेल के बाद विश्राम काल / भोजनकाल हुआ। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह मोहम्मद ने पधारकर बच्चो की हौसला अफजाही की जिसने बच्चो के जोश को चौगुना कर दिया।

भोजनकाल के बाद जिम्नास्टिक रेस व लम्बीकूद व फाइनल कब्बडी का मैच हुआ वही समापन कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों व स्टाफ द्वारा रस्साकसी का खेल हुआ।
समापन :- समापन कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री फतेह मोहमद ने मुख्य मेहमान के रूप में संबोधित करते हुवे जीतने वाली टीमो को बधाई दी। वही उन्होंने कहा कि हार जीत दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है एक हारता है तो दूसरा जीतता है । जीवन की अभी शुरुआत है एक जीत से कोई सिकन्दर नही बनता है।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पीईईओ रतासर श्री रतनलाल जी धन्दे ने बच्चो की खेल भावना व अनुशासन की प्रशंसा करते हुवे भामाशाहो व ग्रामीण जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अस्कर जी, भोमा राम बेनीवाल, भानीरम सऊ, आसुराम सऊ, अमराराम सऊ आदि सेकड़ो ग्रामीण जानो ने नन्ने मुन्नो के खेल का आनंद उठाया
आयोजन में भामाशाहों की भूमिका अहम रही भोजन का सौभाग्य श्री डूंगराराम जी सऊ, साफा ओढ़ावनी श्री भानीराम जी सऊ परिवार,इनाम व्यवस्था श्री जगदीश जी सऊ स्मृति चिन्ह का सौभाग्य रामाराम व पुराराम जी सऊ,चाय पानी श्री आसुराम जी सऊ ने उठाया।

वही समस्त ग्रामीणों का सहयोग अवर्णनीय रहा सभी ने बढ़ चढ़ कर व्यवस्था का जिम्मा उठाया जिसकी बदौलत कार्यक्रम एक मेले के रूप में सम्पन्न हुआ।प्रतिवेदन मुकना राम मईया ने प्रस्तुत किया।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।