Breaking News
‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार‘ऐसा नहीं है कि वे मैल्कम मार्शल हैं’: भारत के खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे की आलोचना की। क्रिकेट समाचार

पीडीए की बैठक: सपा नेताओं ने बीजेपी खिलाफ जमकर निशाना साधा, किया जागरूक

Published on: 02-03-2025

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली के सतांव विकासखंड क्षेत्र के हाजीपुर ग्रामसभा के तल्फाहार गांव में शनिवार को पीडीए की बैठक कर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी खिलाफ जम कर निशाना साधा और पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय को उनके हक आधिकार के लिए जागरूक किया।

आपको बतादे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर देश भर में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

हाजीपुर ग्राम पंचायत मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सेक्टर वाइज बैठक बुलाई गई जिसमे क्षेत्रीय जनमानस इकट्ठा हुए जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी व विधान सभा अध्यक्ष राकेश यादव पहुंचे कार्यक्रम का संचालन सत्येश गौतम राष्ट्रीय सचिव सपा अम्बेडकर वाहिनी ने किया ।

शनिवार को तल्फाहार गांव में पीडीए की नुक्कड़ सभा में मुख्य अतिथि सपा विधायक राहुल लोधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम जमता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जूझ रही है। भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है।

सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आम जनता परेशान है। खाद की किल्लत और काला बाजारी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भाजपा पूरी तरह से नाकाम रही है। हर मोर्चे पर यह सरकार फेल साबित हो रही है। सौहार्द को बिगाड़ने और भाईचारे को खत्म करने का काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक 85 प्रतिशत है इनके हक अधिकार के लिए समाजवादी पार्टी इन्हें जागरूक कर रहे रही है। प्रयागराज महा कुम्भ मेला में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा छुपा रही है।यह सरकार देश में नफ़रत का माहौल बना कर जनता को धोखा दे रही है

 

बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि “बीजेपी धर्म की आड़ में जनता को गुमराह कर वोट की राजनीति कर रही हैं। आज देश का संविधान, खतरे में है। बीजेपी पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक अधिकार को खतम कर रही है। आरक्षण को समाप्त कर रही है।

क्षेत्रीय विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी ने ग्रामीणों की जनसमस्या सुनी कहा स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड जल्द ठीक होगी

इस अवसर पर प्रान्तीय नेता पिन्टू यादव, दीपू शुक्ला,चंद्र प्रकाश आजाद, अरुण यादव, आलोक यादव शिव बहादुर लोधी,बब्लू यादव, आशीष सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।