Breaking News
यूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India Newsस्पाइसजेट फ्लाइट का इंजन फेल: स्पाइसजेट बोइंग 737, 150 यात्रियों के साथ, उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘इंजन फेल’ होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करता है। दिल्ली समाचार

एसीपी कृष्णानगर के नेतृत्व में क्षेत्रीय शराब ठेकेदारों व सेल्समैन के साथ हुई पीस बैठक

Published on: 01-02-2025
  • शराब ठेका दुकानों के आसपास नहीं लगेंगे ठेले कुलचे की दुकानें: सौम्या पांडे एसीपी कृष्णा नगर
  • पीस बैठक में तीनों क्षेत्रीय बंथरा सरोजनीनगर बिजनौर थाना के प्रभारी रहे मौजूद

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आए दिन शराब पीने वालों और शराब ठेके के दुकानदारों के बीच लड़ाई झगड़ों को देखते हुए एसीपी सौम्या पांडे के नेतृत्व में शनिवार को सरोजनीनगर थाना परिसर में स्थानीय शराब ठेकेदारों और सेल्समैन के साथ पीस बैठक का आयोजन किया गया। पीस बैठक में एसीपी कृष्णानगर ने बताया कि सभी शराब ठेकेदार सुरक्षा और शांति बनाए रखे और अपनी दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए।

साथ ही यदि कोई शराब ठेके के दुकानदार या सेल्समैन को समस्या हो तो आपातकालीन में सिर्फ थाना प्रभारी या एसीपी कृष्णानगर को सूचना दे, जिससे कि स्थानीय पुलिस तत्काल उचित कार्यवाही कर सके। इसी क्रम में एसीपी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी शराब ठेके की दुकान के सामने अवैध रूप से दुकानें या ठेले कुलचे नहीं लगेंगे और न ही ठेके के सामने अनावश्यक रूप से बाहर शराब पियेंगे, जो भी नियमों के विरुद्ध शराब बेचेगा या पियेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर कृष्णानगर क्षेत्र के अंतर्गत सरोजनीनगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति, बिजनौर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, बंथरा थाना प्रभारी राम सिंह, सरोजनीनगर अतिरिक्त प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्रा, एसएसआई हरद्वारी लाल सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इस मौके पर स्थानीय शराब ठेकेदार एवं सेल्समैन ने भी एक एक करके अपनी समस्याएं बताई ,जिसे एसीपी कृष्णानगर ने समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर स्थानीय शराब ठेकेदारों एवम् सेल्समैन ज्वाला सिंह चौहान देसी ठेका, प्रिया सिंह शहिद पथ अंग्रेजी ठेका, मोनू बियर शॉप, अनुज कुमार चंद्रावल, मोहित जायसवाल बारह बिरवा, अखिलेश प्रताप सिंह बंथरा, अमौसी अंग्रेजी शराब, हरिओम केसरी खेड़ा अंग्रेजी ठेका, रहमान पुरानी चुंगी शराब ठेका , बिजनौर अंग्रेजी शराब ठेका, बियर ठेका स्कूटर इंडिया चौराहा महावीरी, पिपरसंड महावीरी, लोगेश सिंह पंडित खेड़ा बियर शॉप और हारौनी बियर शॉप, विनय शर्मा गौरी देसी ठेका, रिंकू द्विवेदी क़ासिम खेड़ा देसी, चंद्रावल देसी ठेका सहित अन्य उपस्थित रहे।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।