Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

नोएडा:एनसीआर में राहत की सांस ले रहे हैं लोग, नोएडा और गाजियाबाद में कम है एक्यूआई

Follow

Published on: 12-11-2024

नोएडा।  दीपावली के बाद जिस तरीके से एनसीआर में धुंध की चादर देखने को मिलती है और स्मॉग के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है, वैसे हालत फिलहाल दिल्ली के कुछ इलाकों को छोड़ दे तो नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में देखने को नहीं मिल रहे हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच बना हुआ है। वही गाजियाबाद में एक्यूआई 245, ग्रेटर नोएडा में 276 और नोएडा में 236 बना हुआ है।

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार काफी कम स्मॉग देखने को मिल रहा है। हालांकि इसके पीछे वजह ठंड का देर से आना भी बताया जा रहा है। साथ ही चल रही तेज हवा भी प्रदूषण को वातावरण में बहुत देर तक टिकने नहीं दे रही है।
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 9 बजे तक औसतन वाले गुणवत्ता सूचकांक 349 अंक बना हुआ है। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर गाजियाबाद में 245, ग्रेटर नोएडा में 276 और नोएडा में 236 अंक बना हुआ है।

दिल्ली के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर एक्यूआई 400 के करीब पहुंच गया है। इनमें दिल्ली के जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 409 बना हुआ है। राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच में बना हुआ है। आनंद विहार में 378, अलीपुर में 397, अशोक विहार में 389, बवाना में 400, बुराड़ी क्रॉसिंग में 352, मथुरा रोड में 316, द्वारका सेक्टर 8 में 356, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 344, डीटीयू में 311, आईजीआई एयरपोर्ट में 336, आईटीओ में 338, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 216, लोधी रोड में 308, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 369, मुंडका में 389, मंदिर मार्ग में 344, नरेला में 352, नेहरू नगर में 368, नॉर्थ कैंपस डीयू में 363, नजफगढ़ में 356, पटपड़गंज में 366, ओखला फेस 2 में 339, एनएसआईटी द्वारका में 369, आरके पुरम में 368, रोहिणी में 384, शादीपुर में 383, सिरी फोर्ट में 337, विवेक विहार में 372, वजीरपुर में 391 बना हुआ है।

जबकि अगर गाजियाबाद की बात करे तो यहां पर इंदिरापुरम में 204, लोनी में 278, संजय नगर में 198 और वसुंधरा में जो दिल्ली के बेहद करीब है, वहां पर एक्यूआई 301 बना हुआ है। ऐसे ही ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 3 में एक्यूआई 275 और नॉलेज पार्क 5 में एक्यूआई 277 बना हुआ है। नोएडा में भी सिर्फ एक जगह पर ही सेक्टर 62 में एक्यूआई 304 पर है। जबकि सेक्टर 125 में 166, सेक्टर 1 में 185, सेक्टर 116 में 290 पर है।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।