Breaking News
मध्य पूर्व संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज पर हमला; चालक दल के 3 सदस्य लापता‘माइक्रोवेव, इंडक्शन का उपयोग करें’: आईआरसीटीसी ने विक्रेताओं से खाना पकाने के तरीकों को बदलने के लिए कहा क्योंकि ईरान युद्ध के कारण एलएनजी प्रवाह बाधित हो गया हैरियल एस्टेट निवेश: प्लॉट किए गए विकास क्या हैं और इस प्रकार की रियल एस्टेट में निवेश के लिए 10 युक्तियाँएनसीईआरटी ने ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ अध्याय के लिए माफी मांगी, आठवीं कक्षा की किताब वापस ली। भारत समाचारकानूनों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने के लिए यूसीसी कुंजी: सुप्रीम कोर्ट | भारत समाचारअमेरिका-ईरान युद्ध का प्रभाव: भारत भविष्य में तेल, एलपीजी, एलएनजी आपूर्ति व्यवधानों से खुद को कैसे बचा सकता है?ईरान युद्ध: सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने तेल उत्पादन में कटौती की क्योंकि होर्मुज व्यवधान ने ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कियाईरान युद्ध: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट एक महीने के भीतर वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक सकता है, पुतिन ने चेतावनी दीरिलायंस, अंबुजा सीमेंट्स और अन्य: 10 मार्च को देखने लायक शीर्ष स्टॉकभारत हथियार आयात: ‘मेक-इन-इंडिया’ फोकस के बावजूद, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है: SIPRI रिपोर्ट | भारत समाचार

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएं दीं।

Published on: 21-01-2025

डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। उन्होंने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं। आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!”

 

डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन राबर्ट ने ट्रंप को शपथ दिलाई। ट्रंप ने मां की दी हुई बाइबल का शपथ ग्रहण में इस्तेमाल किया।

ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले का जिक्र किया

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ था। भीड़ में खड़े हमलावर ने बेहद करीब से उन पर हमला किया था, लेकिन ट्रंप इस हमले में बाल-बाल बच गए थे। गोली उनके कान को छूकर गई थी और उनके कान से खून भी निकल रहा था, लेकिन वह इस हमले से बच गए और दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति की शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें अमेरिका की सेवा करने के लिए बचाया है। उन्होंने कहा “अमेरिका को ग्रेट बनाने के लिए मुझे ईश्वर ने बचाया।”

चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने दी थी बधाई

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पिछले साल नवंबर के महीने में हुए थे। चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी ने फोन किया था। इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। इस बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था “मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद कहा था कि पूरी दुनिया पीएम मोदी को प्यार करती है। भारत एक शानदार देश है और पीएम मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं। ट्रंप ने कहा था कि वह उन्हें और भारत को अपना सच्चा दोस्त मानते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी बताया था कि पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में से एक थे, जिनसे ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के बाद सबसे पहले बात की थी।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।