Breaking News
‘सॉरी पापा, गलती से हो गया’: शूटिंग, पिता के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद लखनऊ की किशोरी की माफी। लखनऊ समाचारयूएई ने तत्काल 4 स्वास्थ्य उत्पादों को वापस बुलाया: प्रत्येक उपभोक्ता को क्या पता होना चाहिए‘यह कैसा मजाक है?’ संजय सिंह ने पासपोर्ट जब्ती के बाद वैश्विक ‘फ्रेंडशिप ग्रुप’ चयन पर सरकार की आलोचना की। भारत समाचारलखनऊ मर्डर: ‘गलती से हो गया’: बेटे का बेतुका जवाब कि उसने पिता को गोली क्यों मारी, शरीर के टुकड़े किए – देखें | भारत समाचारआज सोने की कीमत: अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोने की दरें जांचें; दिल्ली, बैंगलोर और भी बहुत कुछ‘किसी को SC को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’: CJI ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर पाठ को लेकर NCERT की खिंचाई की भारत समाचार‘चाय वैकल्पिक नहीं है’: भारत में रहने वाले एक जाम्बिया के इंजीनियरिंग छात्र ने क्या सिखाया |ओक्लाहोमा सिटी थंडर बनाम टोरंटो रैप्टर्स चोट रिपोर्ट: कौन खेल रहा है, घायल और संदिग्ध खिलाड़ी, आमने-सामने के रिकॉर्ड, टीम आँकड़े, और बहुत कुछ (24 फरवरी, 2026) | एनबीए समाचार‘हम 2002 हैं’: विधानसभा में विपक्ष पर हारते हुए नीतीश कुमार की बड़ी चूक – देखें | भारत समाचारCorruption, case backlog, judge shortage: NCERT class 8 book outlines judiciary’s key challenges. India News

पीएम मोदी ने ASEAN में ऑस्ट्रेलिया, जापान और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात

Follow

Published on: 11-10-2024

 

 

विएंतियाने (लाओस): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लाओस में ऑस्ट्रेलिया, जापान और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से विशेष मुलाकात की। इस दौरान वह कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मिले और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर चर्चा की। पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा से यहां पहली बार मिले। अभी पिछले हफ्ते ही इशिबा जापान के प्रधानमंत्री बने हैं। जापान के पीएम से मिलकर उन्होंने बुनियादी ढांचे, संपर्क और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के पीएम और अपने सदाबहार दोस्त एंथनी अल्बनीज से भी मिले। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर अल्बनीज के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने विएंतियाने में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से इतर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से भी मुलाकात की। वह दो दिवसीय यात्रा पर लाओस की राजधानी में हैं। उन्होंने 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री इशिबा से मुलाकात की और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए जापान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफलता की कामना की।

इशिबा के लिए किया यह विशेष ट्वीट

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई। मैं उनके जापान का प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिन बाद उनसे मिलकर खुश हूं। हमारी बातचीत में बुनियादी ढांचे, संपर्क, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।’’ इशिबा ने फुमियो किशिदा की जगह ली है, जिन्होंने नए नेता के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने लाओ पीडीआर में भारत-आसियान शिखर सम्मेलन से इतर शानदार बातचीत की।

उन्होंने प्रौद्योगिकी, रक्षा और लोगों के बीच संबंध समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।’’ विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अपने विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक साझेदार जापान के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जापान-भारत संबंधों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को मजबूत किया जा रहा है।

न्यूजीलैंड के साथ हुई यह वार्ता

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन के साथ मुलाकात में आर्थिक सहयोग, पर्यटन, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ शानदार बैठक हुई। हम न्यूजीलैंड के साथ अपनी मित्रता को महत्व देते हैं, जो लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता से बंधी है। हमारी बातचीत में आर्थिक सहयोग, पर्यटन, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी समेत अनेक क्षेत्रों में भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अलावा पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मारकोज से भी मिले। साथ ही यूरोपियन काउंसिल के चेयरमैन चार्ल्स माइकल से भी मिले। मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से भी पीएम मोदी की मुलाकात बेहद आत्मिक रही।

Lokayat Darpan एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार मंच है, जहाँ हर ख़बर को सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाता है। हमारा उद्देश्य है देश-दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों को बेबाकी से सामने लाना और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना। हम राजनीति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और स्थानीय मुद्दों पर विश्वसनीय व ताज़ा अपडेट प्रदान करते हैं।
Lokayat Darpan का मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव की रोशनी फैलाना है। इसलिए हम हर खबर को बिना पक्षपात, तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रकाशित करते हैं।